Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

बेटी वामिका को लेकर मिल रहीं शोषण की धमकियों से अनुष्का शर्मा गुस्से में, दिल्ली महिला आयोग भी इस पर सख्त

बेटी वामिका को लेकर मिल रहीं शोषण की धमकियों से अनुष्का शर्मा बहुत गुस्से में हैं और दुखी हैं। टीम इंडिया की हार के बाद अक्सर अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने हद पार करते हुए अनुष्का और विराट कोहली की बेटी को निशाना बनाया जिस बात से एक्ट्रेस बहुत दुखी हैं। इस बात की जानकारी उनके ही एक करीबी ने बॉलीवुड लाइफ.कॉम से बातचीत में दी है।

दरअसल, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों भारत को करारी हार मिली थी। इसके बाद इंडियन टीम के प्लेयर मोहम्मद शमी को काफी ट्रोल किया गया था। शमी को ट्रोल होता देख विराट कोहली उनके सपोर्ट में आए और इस गलत बताया। इसके बाद से ही विराट कोहली को भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है, और पाकिस्तान से हार के बाद जब टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड से भी हारी तो मानो ट्रोलर्स को फिर से मौका मिल गया अपनी भड़ास निकालने का। लेकिन इस बार ट्रोलर्स ने अनुष्का-विराट के साथ-साथ उनकी बेटी को भी निशाना बनाया है।

अनुष्का के करीबी ने वेबसाइट से बातचीत में बताया, ‘एक पब्लिक फिगर होन के नाते अनुष्का नेगेटिविटी और ट्रोलिंग को हैंडल करने के साथ ही बड़ी हुई हैं। वो बहुत मज़बूत महिला हैं जो खुद पर इन बातों का प्रभाव नहीं पड़ने देतीं। लेकिन, इस बात चीज़ें बहुत आगे निकल गईं और निचले स्तर पर पहुंच गईं। अनुष्का और विराट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो जानते हैं कि इंटरनेट पर उनकी बेटे के लिए क्या-क्या बातें लिखी जा रही हैं। वामिके लिए कमेंट्स पढ़कर अनुष्का बहुत दुखी हो गई हैं..उनका दिल टूट गया है। वो किसी भी अन्य मां की तरह बहुत गुस्से में हैं’। आपको बता दें कि वामिका को शोषण की धमकियां मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग भी इस पर सख्त हो गया है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!