Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देशमनोरंजन

बॉलीवुड से आयी एक और बुरी ख़बर : गीतकार अनवर सागर का निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2020, गुरुवार। साल 2020 का अब तक का सफ़र बॉलीवुड के लिए भी काफ़ी निराशाजनक रहा है। एक के बाद एक बुरी ख़बर आ रही है। अब गीतकार अनवर सागर के निधन की ख़बर आयी है। अनवर सागर ने अस्सी और नब्बे के दौर में कई अहम फ़िल्मों के लिए गीतों की रचना की थी, जिनमें अक्षय कुमार की फ़िल्में भी शामिल थीं।

अनवर 70 साल के थे और उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अम्बानी अस्पताल में आख़िरी सांस ली। इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी ने ट्वीट करके अनवर को श्रद्धांजलि दी। अनवर आईपीआरएस के सदस्य भी थे। ट्वीट में बताया गया- वेटरन गीतकार और आईपीआरएस के सदस्य अनवर सागर गुज़र गये हैं। उन्होंने वादा रहा सनम जैसे गाने लिखे थे। साथ ही विजय पथ और याराना की गीत भी लिखे थे। इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के लिए दुआएं।

अनवर ने दिव्या भारती की 1992 की फ़िल्म दिल का क्या कसूर का शीर्षक गीत भी लिखा था। 1994 की हिट मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के लिए उन्होंने एक गाना भी गाया था। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और सैफ़ अली ख़ान लीड रोल में थे। 1982 में आयी ज़ख़्मी इंसान के लिए उन्होंने गाने लिखे थे। अनवर की आख़िरी फ़िल्म 2002 में आयी कितने दूर कितने पास थी, जिसमें फरदीन ख़ान और अमृता अरोरा ने लीड रोल निभाये थे। इसके लिए उन्होंने रुलाती हैं मोहब्बतें गीत लिखा था।

अनवर से पहले 29 मई को हिंदी सिनेमा के वेटरन गीतकार योगेश गौड़ का निधन हो चुका है। योगेश ने हिंदी फ़िल्मों को कई यादगार गीत दिये थे। लता मंगेशकर ने योगेश को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

लखनऊ में 19 मार्च 1943 को जन्मे गीतकार योगेश ने साठ और सत्तर के दौर में कई बेहतरीन गीत हिंदी सिनेमा को दिये। इनमें आनंद फ़िल्म के गीत कहीं दूर जब दिन ढल जाए और ज़िंदगी कैसी है पहेली जैसे कालजयी गीत शामिल हैं। उन्होंने मुख्य रूप से ऋषिकेश मुखर्जी और बासु चटर्जी की फ़िल्मों के लिए गीत लिखे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!