Breaking News :
>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड का एक और लाल शहीद, दिवाली पर आना था घर; शहादत की पहुंची खबर

गंगोलीहाट, पिथौरागढ़: तहसील के बुंगली क्षेत्र का एक जवान राजेंद्र सिंह सीमा पर शहीद हो गया। परिवार के इकलौते पुत्र का पार्थिव शरीर शनिवार को गांव पहुंचने की उम्मीद है। राजेंद्र को इसी दीवाली पर छुट्टी लेकर घर पहुंचना था, लेकिन शुक्रवार को उसकी शहादत की खबर ने परिजनों, दोस्तों एवं क्षेत्रवासियों को स्तब्ध कर दिया।

बुंगली क्षेत्र के बडेनाकुंड गांव का रहने वाला राजेंद्र सिंह बुंगला शुक्रवार को अनंतनाग जिले के काजीकुंडाताल में पेट्रोलिंग पर था। इसी दौरान आतंकवादी हमला हो गया। बहादुरी से लड़ते हुए राजेंद्र ने शहादत दे दी। 23 वर्ष के राजेंद्र के सीमा पर शहीद होने की जानकारी मिलते ही बुंगली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के पिता चंद्र सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी कर आजीविका चलाते हैं। मां मोहिनी देवी गृहणी हैं। तीन बहनों के इकलौते अविवाहित भाई राजेंद्र की बड़ी बहन रेखा की शादी हो चुकी है। दो छोटी बहन खीमा और पूजा की जिम्मेदारी राजेंद्र के कंधों पर ही थी। राजेंद्र तीन वर्ष पूर्व ही जाट रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। इकलौते पुत्र की शहीद होने सूचना से मां-पिता सदमे में हैं। मां बार-बार बेहोश हो रही हैं। छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो दिन पूर्व दोस्त से हुई थी बात

शहीद राजेंद्र सिंह ने दो रोज पूर्व ही जिला मुख्यालय में पढ़ाई कर रहे अपने दोस्त पंकज सिंह बोरा से फोन पर बात की थी। क्षेत्र का हालचाल लेने के बाद राजेंद्र ने कहा था कि वह दीपावली पर घर आएगा, लेकिन शुक्रवार को उसके शहीद होने की सूचना आ गई। पंकज ने बताया कि राजेंद्र काफी होनहार था। विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद उसने सेना में जाने लक्ष्य तय किया था और इसमें सफल रहा। एक माह पूर्व तक वह बरेली में पोस्टेड था, इसके बाद उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में हो गई। 15 दिन पूर्व ही वह जम्मू कश्मीर पहुंचा था।

एथलेटिक्स के जीते थे कई पुरस्कार

शहीद राजेंद्र एथलेटिक्स का खिलाड़ी था। उसने विद्यालयी खेल कूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीते।

अधूरी रह गई नए घर की इच्छा

राजेंद्र सिंह ने हाल ही में अपने गांव में नया मकान बनाने का काम शुरू किया था। शहीद के दोस्त पंकज ने बताया कि सेना में भर्ती होने से पहले राजेंद्र के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। परिवार के पास पुराना मकान था। राजेंद्र ने गांव में ही नया घर बनाना शुरू किया था, लेकिन राजेंद्र अपने सपनों का घर नहीं देख पाया।

पार्थिव शरीर शनिवार पहुंचने की उम्मीद

शहीद राजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को गांव पहुंचने की उम्मीद है। शहीद को विमान से दिल्ली लाया जाएगा जहां से वाहन द्वारा गांव तक पहुंचाया जाएगा। शहीद की अंत्येष्टि स्थानीय घाट में सैन्य सम्मान के साथ होगी।
सीएम ने दी श्रद्धाजंलि

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ निवासी सैनिक राजेंद्र सिंह बुंगला की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने राजेंद्र सिंह बुंगला की शहादत को सलाम करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को प्रदेश व देश का गौरव बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी। ज्ञातव्य है कि गंगोलीहाट विकासखंड के बडेना (बुंगली) निवासी राजेंद्र सिंह बुंगला गुरुवार को जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!