Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र के नंदुरबार में 31 मार्च की आधी रात से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा, अन्‍य राज्‍यों की स्थिति जानिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्‍य सरकारें अब सख्‍त कदम उठाने के लिए मजबूर हो गई हैं। महाराष्ट्र के नंदुरबार में 31 मार्च की आधी रात से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं, पंजाब, छत्‍तीगढ़ और मध्‍य प्रदेश समेत कई राज्‍यों के ज्‍यादा संक्रमण वाले शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। कई राज्‍य ऐसे भी हैं, जो नाइट कर्फ्यू लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं। केंद्र ने साफ कर दिया राज्‍य अपने स्‍तर पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सख्‍त कदम उठा सकते हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का मानना है कि दिशानिर्देशों का पालन कर ही कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।

महाराष्ट्र के नंदुरबार में आज रात यानि 31 मार्च से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान स्‍थानीय बाजार, सिनेमाघर, मॉल और धार्मिक स्‍थल बंद रहेंगे। बता दें कि जिले में प्रतिदिन 400 से ज्‍यादा केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में लॉकडाउन कर निर्णय रद कर दिया गया है। कलेक्टर सुनील चौहान ने बताया कि लॉकडाउन जो 31 मार्च से 9 अप्रैल तक लगाने का निर्णय लिया गया था, उसे रद कर दिया गया है। हमने एनजीओ, अन्य संगठनों और राजनीतिक संगठनों के साथ चर्चा की है।

छत्‍तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में रायपुर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और सुकमा में नाइट कर्फ्यू मंगलवार रात से ही लगा दिया गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन की ओर कदम बढ़ा सकती है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं। अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल इसकी घोषणा कर सकते हैं। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद कोरबा, बालोद, कोंडागांव, रायगढ़, दंतेवाड़ा और बेमेतरा में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। वहीं, ​​​अंबिकापुर, जगदलपुर, सूरजपुर, कोरिया, जांजगीर-चंपा और जशपुर में रात 8 बजे से लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी।

पंजाब में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सरकार ने पहले से जारी पाबंदी के आदेश 10 अप्रैल तक बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को कोरोना लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। इस दौरान स्कूल 10 अप्रैल तक बंद रहेंगे और होटलों, सिनेमा घर व मल्टीप्लेक्स पर लगाई गईं पाबंदियां भी जारी रहेंगी। जिन जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है वहां ये जारी रहेगा।

गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 15 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। गृह विभाग, गुजरात सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अनुसार, राज्य के चार महानगरों, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में रात का कर्फ्यू, जो वर्तमान में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू है, 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस प्रसार की व्यापकता को देखते हुए राज्य सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के अनुसार, केंद्र सरकार के कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण दिशानिर्देशों को 30 अप्रैल तक अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 12,041 हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!