Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँस्वास्थ

एनेस्थीसिया दिवस दर्द से मुक्ति की दिशा मे वरदान : ललित जोशी

एनेस्थीसिया दिवस जीवन रक्षक तकनीक : ललित जोशी

विश्व एनेस्थीसिया दिवस: स्वस्थ भविष्य की दिशा वरदान : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 16 अक्टूबर 2024, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में ऑपरेशन थियेटर टैक्नोलॉजी विभाग की ओर से विश्व एनेस्थीसिया दिवस मनाया गया। यह दिन चिकित्सा विज्ञान में एनेस्थीसिया (बेहोशी) की खोज और उसके महत्वपूर्ण योगदान को याद करने और उसे सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कुमाऊँ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेन्द्र सिंह राणा, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संस्थान परिसर में सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया और छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनायें प्रेषित की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनेस्थीसिया दिवस को मनाने का उद्देश्य एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स, जो सर्जरी के दौरान रोगी की बेहोशी और दर्द प्रबंधन सुनिश्चित करते हैं, उनके योगदान को पहचानना और इस क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

मुख्य अतिथि प्रो. बिष्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनेस्थीसिया दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अवसर विशेष रूप से उन सभी चिकित्सकों, वैज्ञानिकों, और शोधकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने का है, जिनकी मेहनत ने चिकित्सा क्षेत्र में एनेस्थीसिया की क्रांति संभव बनाई है। आज सर्जरी के क्षेत्र में एनेस्थीसिया एक नींव का पत्थर बन चुका है। यह न केवल जटिल और जीवन-रक्षक सर्जरी को संभव बनाता है, बल्कि रोगी के दर्द और असुविधा को भी प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है।

उन्होंने कहा कि एनेस्थीसिया के क्षेत्र में आज भी शोध और नवाचार की आवश्यकता है। विज्ञान और तकनीक की उन्नति के साथ, हमें सुरक्षित और प्रभावी एनेस्थेटिक प्रक्रियाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। इस दिशा में किए गए हर प्रयास से मरीजों को और अधिक आराम और सुरक्षा मिल सकेगी।

कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, नुक्कड़-नाटक, प्रस्तुतिकरण के जरिए एनेस्थीसिया में ओटी टेक्निशियनों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की प्रधानाचार्या डॉ. चारू ठाकुर, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या डॉ. बलजीत कौर, उप प्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, शिवानी बिष्ट, ऋचा रावत, शिवानी जखमोला आदि शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित पैरामेडिकल विभाग के 300 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!