Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

प्रेस की स्वतंत्रता के साथ ही हमारी जिम्मेदारियों का अहसास करता है “राष्ट्रीय प्रेस दिवस”

????   मीडिया को ‘समाज का दर्पण’ कहा जाता जाता है।

????   समस्त सम्मानित पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। 16 नवम्बर, 1966 से लेकर अब तक प्रतिवर्ष 16 नवम्बर का दिन ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को सशक्त बनाने के साथ प्रेस की स्वतन्त्रता को बनाये रखना है।

प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से प्रथम प्रेस आयोग ने देश में एक प्रेस परिषद की कल्पना की थी, जिसके फलस्वरूप 4 जुलाई, 1966 को देश में एक प्रेस परिषद की स्थापना की गई तथा लगभग चार महीने उपरान्त 16 नवम्बर, 1966 से इस प्रेस परिषद ने अपना विधिवत कार्य करना प्रारम्भ किया।
धीरे-धीरे आज पत्रकारिता का क्षेत्र इतना व्यापक हो चूका है की कोई भी एवं किसी भी तरह का क्षेत्र इसकी पकड़ से अछूता नहीं है। पत्रकारिता जन-जन तक सूचनात्मक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजनात्मक संदेश पहुँचाने का एक त्वरित माध्यम है। मीडिया को ‘समाज का दर्पण’ कहा जाता जाता है। चाहे समाचार पत्र हों, न्यूज़ चैनल या फिर सोशल मीडिया पोर्टल्स, सभी सभी का लक्ष्य सत्य एवं स्पष्ट घटना / न्यूज़ को समाज के कोने-कोने तक पहुँचना एवं जन-मुद्दों को घर-घर तक पहुँचना है, इसीलिए सभी समाज के दर्पण होते हैं।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस, प्रेस की स्वतंत्रता के साथ ही हमें हमारी जिम्मेदारियों का अहसास करता है। भारतवर्ष में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी पिछले पचास से ज्यादा दशकों से है। भारत में आजादी के आंदोलन में प्रेस की अहम् भूमिका थी। प्रेस ने बहुत जिम्मेदारी के साथ जनता की आवाज बुलंद की तथा बिना भय और लोभ-लालच के अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। महात्मा गाँधी से लेकर लोकमान्य तिलक, गणेश शंकर विद्यार्थी, लाला लाजपत राय, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, महावीर प्रसाद द्विवेदी, वियोगी हरि और डॉ० राम मनोहर लोहिया जैसे पत्रकारों का नाम हम बहुत सम्मान से लेते हैं। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से देशवासियों दिल और दिमाग में आजादी के आंदोलन का जज्बा भर दिया था।

भारतीय मीडिया ने अखबार तथा रेडियो के दिनों से लेकर वर्तमान युग में टेलीविजन और सोशल मीडिया तक एक लंबा सफर तय किया है। मीडिया को लोकतंत्र का “चौथा स्तम्भ” माना गया है जो सरकार और देश के नागरिकों के बीच एक श्रृंखला के रूप में कार्य करते हैं। मीडिया पर लोगों को विश्वास होता है।
समाज को मीडिया से काफी उम्मीदें होती हैं। अतः मीडिया कर्मियों को भी चाहिए कि वह हमेशा लोगों के विश्वास पर खरे उतरकर एक सत्य, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के जज़्बे को बुलंद रखें।

[highlight]“मीडिया जगत से जुड़े समस्त सम्मानित पत्रकार बन्धुओं को “राष्ट्रीय प्रेस दिवस” के उपलक्ष में बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें। आप हमेशा सुखी, स्वस्थ्य एवं समृद्ध रहें तथा अपनी लेखनी के माध्यम से लम्बे समय तक सामाजिक हितों के लिए कार्य करते रहें, यहीं कामना करते हैं।”[/highlight]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!