Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक

आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार नेचुनाव ड्यूटी हेतु आरक्षित रखे गए कार्मिकों को विधानसभावार एलर्ट मोड़ में रखने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ एवं निर्वाचन की तैयारियों व निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था एवं शाांति व्यवस्था के संबंध में आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्रमवार निर्वाचन संबंधी अपनाई जाने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी दी तथा जनपद के मतदेय स्थलों, निर्वाचन कार्य में कोविड गाइडलाईन के तहत सभी औपचारिकतायें एवं कार्यक्रम यथा कार्मिकों का प्रशिक्षण, पालिंग पार्टियों हेतु सामग्री वितरण की तैयारी, पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु स्थल, वाहन, स्ट्रोंग रूम, मतगणना स्थल आदि सभी व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसी प्रकार डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु पुलिस बल की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने निर्वाचन की समस्त गतिविधियों को कोविड प्रोटोकाॅल के अनुसार सम्पादित करने तथा इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्थायें बनाये जाने के निर्देश दिए ताकि निर्वाचन गतिविधियों के सम्पादन के दौरान कार्मिक संक्रमित न हो। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर थर्मलस्क्रीनिंग मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाने तथा समय-समय पर सैनिटाइजेशन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी हेतु आरक्षित रखे गए कार्मिकों को विधानसभावार एलर्ट मोड़ में रखने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर कार्मिकों को यथा समय संबंधित स्थान पर रिप्लेस किया जा सकें। उन्होंने नोडल अधिकारी वाहन को पोलिंग पार्टियों के आवगमन हेतु पर्याप्त मात्रा में कोविड गाइडलाईन के दृष्टिगत वाहनों की व्यवस्था करने। दिव्यांग एवं अधिक उम्र के मतदाताओं की सहायता हेतु प्रत्येक मतदेय स्थल पर पोलिंग सहायक नियुक्त करने तथा इसके लिए एएनजीओ की सहायता लेने को भी कहा। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने विधाानसभा क्षेत्रान्तर्गत पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने तथा क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित मतदेय स्थल पर पोलिंग पार्टियों की भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्वाचन ड्यूटी में अपने दायित्वों का आयोग के दिशा-निर्देशानुसार बिना किसी हिचक के निर्भिक होकर निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीआईजी गढ़वाल पऱिक्षेत्र के.एस नगियाल ने जनपद के सभी सीमावर्ती चौकियों पर आवागमन की पैनी नजर रखने हेतु पुलिस, जिला प्रशासन, आबकारी, लेखा आदि संबंधित विभागों से कार्मिकों को लेते हुए संयुक्त टीम बनाकर अवैद्य शराब, माधक पदार्थ एवं नकदी जिनका उपयोग निर्वाचन को प्रभावित करने में किया जा सकता है पर विशेष नजर रखते हुए विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!