Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
राजनैतिक-गतिविधियाँ

एंटी-सीएए, एनआरसी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली अमूल्या लियोना को मिली जमानत

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2020, शुक्रवार। बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार रात अमूल्या लियोना को जमानत दे दी। अमूल्या लियोना, वह लड़की है, जिसने 20 फरवरी को एक एंटी-सीएए-एनआरसी रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा बुलंद किया था। केंद्र सरकार के सीएए संशोधन अधिनियम के खिलाफ बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के लिए गिरफ्तार किए गए अमूल्या लियोना को शहर की सिविल कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। अमूल्या ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में देशद्रोही नारे लगाए थे, जिसके आरोप में उनपर केस किया गया था।

अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद कल रात जमानत दे दी। याचिकाकर्ता की ओर से अमूल्या के वकील ने कहा, ‘याचिकाकर्ता सिर्फ 19 साल की महिला है और वह बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज में पढ़ रही है। उसने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए, लेकिन उसने कभी भी पाकिस्तान को अपना देश नहीं बताया।’

आपको बता दें कि सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट के जस्टिस विद्याधर शिरहट्टी ने पहले अमूल्या लियोना द्वारा दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई क्योंकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की थी। अब सिटी सिविल कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है।

बीते 20 फरवरी को कर्नाटक में असदुद्दीन ओवैसी की सीएए और एनआरसी के खिलाफ रैली में आपत्तिजनक नारे लगाने वाली अमूल्या के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद अदालत ने अमूल्या लियोना को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया था।

उल्‍लेखनीय है कि बीते 20 फरवरी को अमूल्या ओवैसी की नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित रैली में भाषण देने मंच पर आई थीं लेकिन शुरुआत में ही उसने कथित तौर पर तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। नारेबाजी के दौरान ओवैसी मंच पर ही मौजूद थे। अमूल्या द्वारा की जा रही नारेबाजी पर वह मंच पर पहुंचे और उन्‍होंने अमूल्‍या को रोकने की कोशिश की। मंच से ही पुलिस ने अमूल्‍या को हिरासत में ले लिया था। अमूल्या के पिता ने भी इस मामले में कहा था कि उनकी बेटी ने एंटी सीएए रैली में जो किया वह गलत था।

नारेबाजी के बाद पूरे देश में सियासी माहौल गर्म हो गया था। इस नारेबाजी के खिलाफ कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। यही नहीं चिकमंगलुरु स्‍थित अमूल्‍या के आवास पर कुछ असामाजिक तत्‍वों ने पत्‍थर भी फेंके थे। कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्‍मई ने कहा था अमूल्‍या ऐसी जगह से है जहां लंबे समय से नक्‍सलियों के संगठन सक्रिय हैं। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने भी अमूल्‍या के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!