Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान के तहत कल मुंबई में अमित शाह करेंगे उद्धव ठाकरे से मुलाकात

नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुंबई स्थित उनके आवास पर कल मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि भाजपा इन दिनों ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान चला रही है, इसी के तहत अमित शाह क शाम 6 बजे शिव सेना प्रमुख से मुलाकात करेंगे। इसके पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अब तक पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव और बाबा रामदेव सहित कई लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। इस अभियान के माध्यम से वे मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

इसके पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान के तहत सोमवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लाहौटी और योग गुरु बाबा रामदेव से मिले। शाह ने इसके बाद ट्वीट किया, मैंने समर्थन के लिए संपर्क पहल के तहत माननीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लाहौटी से उनके आवास पर मुलाकात की।

उनके साथ नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने इसी अभियान के तहत योग गुरु रामदेव से की गई मुलाकात की जानकारी दी थी। ट्वीट में उन्होंने बताया था कि योग गुरु को चार वर्षो के शासन में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उल्लेखनीय है कि अगले आम चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में भाजपा ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान चला रही है।

26 मई को सरकार के चार साल पूरे होने पर सालभर चलने वाला यह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत भाजपा के चार हजार नेता और कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्र की एक लाख प्रमुख हस्तियों से मिलेंगे। वे उन्हें मोदी सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यो की जानकारी देंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह खुद 50 लोगों से संपर्क करेंगे। वे अब तक पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग, संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप और महान क्रिकेटर कपिल देव से मिल चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!