Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

अमित शाह ने कहा- देशवासी अगले 25 वर्षों में देश के विकास संकल्‍पों को पूरा कर लेते हैं तो भारत बन जाएगा विश्‍व गुरु

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अगस्त 2022, बुधवार, नई दिल्‍ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह साल भारत को हर क्षेत्र में बेहतर बनाने का साल है। यदि देशवासी अगले 25 वर्षों में देश के विकास संकल्‍पों को पूरा कर लेते हैं तो भारत विश्‍व गुरु बन जाएगा।

शाह ने कहा कि भारत 2047 में कैसा होगा… हर क्षेत्र में भारत का प्रदर्शन कैसा रहेगा… शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में भारत कैसा रहेगा..? अगर हम इन प्रमुख क्षेत्रों पर काम करते हैं और अगले 25 वर्षों में अपने लक्ष्यों को हासिल करते हैं तो 25 साल बाद भारत विश्व गुरु बन जाएगा…

इसके साथ की केंद्रीय गृह मंत्री ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के दौरान अपने घरों पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि यह हर घर तिरंगा अभियान दुनिया को राष्ट्र की समृद्धि के लिए भारत के लोगों के दृढ़ संकल्प के बारे में संदेश देता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर में झंडा फहराने का आह्वान भी युवा पीढ़ी को 90 साल के लंबे संघर्ष के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के बारे में बताने और उनमें देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए है।

अमित शाह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान दुनिया के लिए एक संदेश है कि प्रत्येक भारतीय नागरिक अगले 25 वर्षों तक एकजुट होकर विकास, सिद्धि, सुरक्षा के लिए काम करेगा। गृह मंत्री राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में आयोजित एक कार्यक्रम ‘तिरंगा उत्सव’ में बोल रहे थे।

इस मौके पर अमित शाह ने ‘तिरंगा’ गान और वीडियो भी लॉन्च किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया के परिवार का अभिनंदन किया गया। यही नहीं वेंकैया के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।

उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रोफाइल तस्वीर के रूप में ‘तिरंगा’ लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि यह दो अगस्त बेहद खास है! ऐसे समय में जब हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश #HarGharTiranga अभियान के लिए तैयार है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है। आप भी ऐसा ही करें यह मेरी गुजारिश है…

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!