Breaking News :
>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

अभिनेता अमित मिस्त्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। 22 अप्रैल 2021 को इंडस्ट्री के फेमस म्यूज़िक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ इस दुनिया से रुख़्सत हो गए। उनके जान के शोक से इंडस्ट्री अभी उभरी भी नहीं थी कि आज एक मशहूर अभिनेता का निधन हो गया। हाल ही में नसुरुद्दीन शाह की सीरीज़ ‘बंदिश बेंडिट्स’ में नज़र आए अभिनेता अमित मिस्त्री अब इस दुनिया में नहीं रहे। 23 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट के चलते अमित मिस्त्री का निधन हो गया।

अमित टीवी और बॉलीवुड के जाने पहचाने एक्टर थे। अमित यमला पगला दीवाना, शोर इन द सिटी, एक चालीस की लास्ट लोकल, शश्शशश कोई है, और बंदिश बैंडिट्स जैसे कई सीरियल्स और फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। जल्द ही वो सैफ अली ख़ान की मल्टी स्टारर फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नज़र आने वाले थे, लेकिन फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

अमित मैनेजर महर्षि देसाई ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘मैं सदमे में हूं। वो एकदम ठीक थे और अपने घर पर थे। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं थी और न ही उन्होंने स्वास्थ्य समस्या की शिकायत की। नाश्ते के बाद उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और दिल का दौरा पड़ गया। उनका परिवार को उन्हें अस्पताल ले जाने का वक्त भी नहीं मिल पाया। मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए उनके जैसे अभिनेता को खोना एक बड़ा नुकसान है और मैं उनके साथ काम करन बहुत मिस करूंगा’।  The Cine And TV Artistes’ Association (CINTAA) ने अमिता मिस्त्री के निधन पर दुख ज़ाहिर किया है और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक्टर को श्रद्धांजलि दी है।

अमित के निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जैकलीन फर्नाडिज़, कुब्रा सेठ, शेखर सुमन समेत तमाम सेलेब्स अमित के जाने से सदमें हैं। स्टार्स ने अपने आधिकारि ट्वीटर हैंडल पर ट्वीकर अमिता को श्रद्धांजलि दी है।

विदित रहे कि हाल ही में फेमस एक्ट्रेस हिना ख़ान के पिता का भी कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। जिस वक्त हिना के पिता का निधन हुआ वो कश्मीर में अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग रही थीं। खबर सुनते ही वो तुरंत मुंबई वापस आ गईं और  अपने पिता को अंतिम विदाई दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!