Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना महामारी से निपटने के लिए अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्राजील के साथ ही अब थाईलैंड एवं कुवैत ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाये

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, बैंकाक। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक दिन में 4 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में देश के अस्पतालों में ऑक्सजीन संकट और मेडिकल उपकरण की कमी पैदा हो गई है। लगातार मरीजों की जान ऑक्सजीन की कमी से जा रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव कोशिश की जा रही है कि इस संकट से निपटा जाए। इस विपदा से निपटने के लिए प्रत्येक दिन अन्य देश भी भारत की मदद करने के लिए सामने आ रहे हैं। अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्राजील सहित कई देशों से भारत को मेडिकल उपकरण मुहैया कराए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुवैत ने भी भारत को 215 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सजीन और 2,600 आक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं। नई दिल्ली स्थित कुवैती दूतावास ने कहा है कि जल्द 1,400 मीट्रिक टन गैस और भेजी जाएगी। वहीं केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया था कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 27 अप्रैल के बाद से अब तक विदेश से तीन हजार टन से ज्यादा करीब 11 हजार सामान मिले हैं। तत्काल इस्तेमाल के लिए इन्हें एयरपोर्ट से ही संबंधित राज्यों को भेज दिया गया है। देश के किसी एयरपोर्ट या बंदरगाह पर विदेश से मदद के रूप में मिला कोई सामान नहीं पड़ा है।

थाइलैंड ने भी भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थाईलैंड सरकार द्वारा भारत में 200 ऑक्सीजन सिलेंडर, 10 ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेजे गए हैं। इतना ही नहीं थाईलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय द्वारा भी मदद की गई है। इन लोगों ने भारत में 100 ऑक्सीजन सिलेंडर और 60 कंसट्रेटर  देश की राजधानी दिल्ली में भेजे हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!