Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
ताज़ा खबरेंदेश

अमेरिका ने फिर लगाई भारत से गुहार, बोले- दवाई भेजेंगे तो अच्छा, वरना…

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल, 2020 मंगलवार। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को पूरी उम्‍मीद है कि भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात की अनुमति दे देगा। डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के ऑर्डर की आपूर्ति करने को मंजूरी नहीं देता है, तो हमें बड़ी हैरानी होगी। अगर वह मंजूरी देते हैं, तो हम इसकी सराहना करेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तब भी कोई बात नहीं। भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा मलेरिया में उपयोगी होती है, जिसका भारत प्रमुख निर्यातक रहा है। कोरोना वायरस की अभी तक कोई दवा ईजाद नहीं हुई है, लेकिन हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन ऐसे मरीजों को दी जा रही है।

अमेरिका में इस समय कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। ऐसे में अमेरिका को भारत से काफी उम्‍मीदें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के संबंध में मैंने रविवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने कहा कि अगर आप हमारी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के सप्लाई को अनुमति दे रहे हैं, तो हम इसकी सराहना करेंगे। अगर वह इसकी अनुमति नहीं देते हैं तो भी कोई बात नहीं। लेकिन वे हमसे भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद रखें।’ बता दें कि विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 25 मार्च को इस दवा के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैंने सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। भारत इस पर गंभीरता से काम कर रहा है। संभवत: मैं भी इसे लूं। हालांकि, इसके लिए मुझे पहले डॉक्टर्स से बात करनी होगी।’ उन्होंने आगे कहा कि मैं सराहना करूंगा कि अगर भारत हमारे द्वारा ऑर्डर की गईं टैबलेट्स की खेप को जारी करेगा। उन्होंने कहा, ‘भारत ने काफी संख्या में यह टैबलेट्स बनाई हैं।’

भारत ने अभी तक अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा देने के लिए हामी नहीं भरी है, लेकिन मना भी नहीं किया है। डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह पर भारत ने कहा है कि एक जिम्मेदार देश होने के नाते हमसे जितना हो सकेगा, हम मदद करेंगे। भारत ने अमेरिका को स्पष्ट तौर पर बताया कि हम अपने देशवासियों को महामारी से सुरक्षित करने के बाद ही कोरोना वायरस के मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के रोगनिरोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति करेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में अमेरिका में 1150 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले भी अमेरिका में 1200 लोगों की जान चली गई थी। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हजार के ऊपर पहुंच गई है। वहीं, संक्रमितों की संख्‍या 3 लाख के पार पहुंच गई है। डोनाल्‍ड ट्रंप ने हाल ही में आशंका जाहिर की थी कि अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से 2 लाख लोगों की जान जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!