Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोना संक्रमण के साथ ही अब बढ़ती जा रही ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या, एक दिन में 3 की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2021, शनिवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे कुछ लोगों पर अब ब्लैक फंगस का भी हमला हो रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई जबकि निजी अस्पतालों में भर्ती एक दर्जन से अधिक लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने या फिर होम आइसोलेशन में ही उपचार के बाद ठीक होने पर भी राहत नहीं है। अब इनमें से बड़ी संख्या के लोगों पर ब्लैक फंगस नई आपदा बनकर टूट रहा है। एक तरफ प्रदेश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। दूसरी ओर अब इसके साथ ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस ने कोरोना संक्रमितों के लिए खतरा पैदा कर दिया है। म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस सबसे ज्यादा उन पर घातक साबित हो रहा है जो कि कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं और उन्हेंं डायबिटीज यानी मधुमेह है। ब्लैक फंगस ऐसे लोगों के फेफड़ों, आंखों और दिमाग पर असर डाल रहा है और यह उनकी जान पर भारी पड़ रहा है। इसके प्रभाव से लोगों की आंखों में रोशनी भी खत्म हो रही है। यह शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। इससे शरीर के कई अंग बेहद प्रभावित हो सकते हैं। शुक्रवार को मेरठ में इसकी चपेट में आने के बाद एक और झांसी में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इन दिनों प्रदेश के निजी कोविड अस्पतालों में बड़ी संख्या में नए मरीज मिल रहे हैैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई गई है।

मेरठ के ईएनटी रोग विशेषज्ञों का कहना है कि म्यूकरमाइकोसिस नामक फंगस वातावरण में हमेशा रहता है, लेकिन कोविड मरीजों को यह ज्यादा पकड़ रहा है। न्यूटिमा के डा. संदीप गर्ग ने बताया कि ब्लैक फंगस बेहद खतरनाक बीमारी है। पिछली लहर की तुलना में इस बार पोस्ट कोविड फेज में यह ज्यादा देखी जा रही है। आनंद अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस के दो मरीजों का आपरेशन किया है।

झांसी में ब्लैक फंगस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती ब्लैक फंगस के दोनों मरीजों की कल मौत हो गई है। यहां पर मंगलवार को एमआरआइ जांच में पांच लोगों में ब्लैक फंगस होने की पुष्टि हुई थी, जिनमें से दो लोग मेडिकल कालेज में भर्ती थे। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के विभागाध्यक्ष, ईएनटी डा. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जिन दो लोगों का उपचार चल रहा था, वह दोनों लोग शारीरिक रूप से बहुत कमजोर थे और उनकी इम्यूनिटि वीक थी। उनका उपचार चल रहïा था, इसी बीच इम्यूनिटि कम होने से इन्फेक्शन बढ़ता चला गया। दोनों की मौत हो गई।

ब्लैक फंगस की चपेट में आने वाले गाजियाबाद में भी चार लोग मिले हैं। चारों राजनगर स्थित हर्ष पालीक्लीनिक में इलाज कराने पहुंचे हैं। डॉ.बीपी त्यागी ने बताया की शुक्रवार को ऐसे ही दो मरीजों का आपरेशन किया गया है। अब दोनों स्वस्थ हैं। ब्लैक फंगस कोरोना इलाज के दौरान अधिक स्टेरायड लेने से होता है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों को यह अपना शिकार बनाता है।

ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस एक ऐसी बीमारी है जो कि किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि वातावरण में हवा के माध्यम से सांस लेने पर इंसान के अंदर प्रवेश करता है। खासकर यह बीमारी उन लोगों को होती है, जो कि कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और उन्हेंं डायबिटीज है। यह बीमारी उनको होती है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद ही कमजोर है।

विशेषज्ञ बताते हैं म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस की चपेट में आने वाले 95 प्रतिशत लोगों की मौत होना तय है। इससे मात्र पांच प्रतिशत लोगों को ही बचाया जा सकता है। इसका इलाज महंगा और दवाइयों की कमी के कारण इलाज भी बेहद ही चुनौतीपूर्ण है।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि लंबे समय तक आइसीयू में रहने के साथ ही स्टेरायड के अत्यधिक सेवन एवं अनियंत्रित शुगर की वजह से यह ब्लैक फंगस प्रभावी हो हो रहा है। कई मरीजों की आंखों की पुतली ने घूमना बंद कर दिया है। इसके साथ चेहरे की नसें ठंडा-गरम का अहसास नहीं कर पा रही हैं। मेडिकल कालेज ने दो को रेफर किया है।

मेरठ के नाक, कान, गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि सप्ताहभर में ब्लैक फंगस के दर्जनों मरीज देख चुका हूं। फंगस ऐसे मरीजों को पकड़ रहा जिनका शुगर लेवल 400 के आसपास है, और जो लंबे समय तक स्टेरायड ले चुके हैं। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भी इसके मरीज मिले थे लेकिन इस बार इनकी संख्या बहुत ज्यादा है। वक्त पर इलाज और आपरेशन की सुविधा न मिले तो मरीज की आंख खराब होने के साथ ही मौत भी हो सकती है। यह बीमारी दो-तीन दिन में ही बड़ी तेजी से बढ़ती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!