Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

सर्दियों में सभी ट्रेनें हुई पैक, 200 तक चल रही वेटिंग

देहरादून। स्कूल-कॉलेजों में सर्दी की छुट्टियां शुरू होने को हैं। ऐसे में लोगों ने अपने घर जाना शुरू कर दिया है तो कोई परिवार के संग घूमने के लिए निकल रहा है। वहीं, न्यू ईयर पर भी अभी से योजना बनाई जा रही है। यही वजह है कि ट्रेनें पूरी तरह पैक नजर आ रही हैं।

 दून रेलवे स्टेशन में हर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, दून-उज्जैनी व दून-वाराणसी एक्सप्रेस के दो महीने के लिए रद होने से भी स्थिति और खराब हो रही है।पिछले एक हफ्ते से दून से आने व जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। बात मसूरी एक्सप्रेस (दून-दिल्ली), लिंक एक्सप्रेस (दून-इलाहाबाद), दून-हावड़ा की हो या फिर कुमाऊं रूट पर काठगोदाम व दून-नैनी एक्सप्रेस की।

हर रूट की ट्रेन में मारामारी की स्थिति है। लिंक एक्सप्रेस में 200 तक वेटिंग चल रही है। वहीं, दून-हावड़ा में 150, देहरादून-बांद्रा में 120 तक वेटिंग है।

10 वेटिंग वालों का भी नंबर नहीं

शुक्रवार को स्टेशन में दून-बांद्रा ट्रेन के लिए पहुंचे शीशपाल व उनके परिजनों की सीट कन्फर्म नहीं हो सकी। उनकी वेटिंग केवल 10 थी।

आज दून-इंदौर और सोमवार को दून-कोचिवली रहेगी रद

स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि 22 दिसंबर को दून-इंदौर ट्रेन रद रहेगी। जबकि 23 दिसंबर को दून-कोचिवली टे्रन दून नहीं पहुंचेगी। इसलिए 24 को दून-कोचिवली रद रहेगी।

छह घंटे देरी से पहुंची दून-हावड़ा

कोहरे की वजह से दून-हावड़ा एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची। बढ़ती सर्दी में कोहरे की धुंध के कारण ट्रेनों के संचालन पर लगातार असर पड़ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!