Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

अगले माह के अंत तक जारी रहेंगे कोरोना महामारी को लेकर किए गए रोकथाम के सभी उपाय

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, शनिवार,नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर किए गए सभी रोकथाम के उपाय अगले माह के अंत तक जारी रहेंगे। केंद्र ने देश भर में कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन में कमी को लेकर आगाह किया है और इस बात पर जोर दिया है कि जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हैं वहां सुरक्षा के मद्देनजर नियमित तौर पर मानिटरिंग जारी रहे।

इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को नए दिशानिर्देश जारी किए गए। इसमें देशभर के राज्यों को कोविड प्रोटोकाल संबंधित जरूरी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

आने वाले त्योहारों के सीजन को लेकर केंद्र  ने किया आगाह 

आने वाले त्योहारों के सीजन को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को सतर्क करते हुए स्थानीय प्रतिबंध लागू करने की सलाह दी है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। देशभर में जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों को एक महीने के लिए बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज कहा कि कुछ राज्य को छोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर महामारी के मामलों में कमी है।

उन्होंने 25 अप्रैल और 28 जून को जारी किए गए एडवाइजरी का जिक्र किया और कहा, ‘संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मामलों में बढ़त के साथ ही चेतावनी भरे संकेतों की पहचान करना अहम है ताकि इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।’

कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से हो पालन : गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से आने वाले त्योहारों के मौसम में सतर्क रहने को कहा है। मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि त्योहारों के दौरान अधिक  भीड़-भाड़ न हो इसका ध्यान रखा जाए और पांच नीतियों- टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेशन और कोविड के लिए उपयुक्त व्यवहार पर फोकस जारी रखें। इसके अलावा जिन इलाकों में संक्रमण कम है वहां सुरक्षा के लिए टेस्टिंग और मानिटरिंग जारी रखें।

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से शनिवार को जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अब कोविड-19 संबंधित सभी प्रोटोकाल 30 सितंबर तक जारी रहेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह रिकार्ड आंकड़ों में बताया गया कि 24 घंटों में देश में कुल 46,759 नए मामले सामने आए हैं, जो लगभग दो महीनों में सबसे ज्यादा है।

वहीं अमेरिका की जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी ने बताया कि Covid-19 के वैश्विक मामले बढ़कर 21.45 करोड़ हो गए हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44.8 लाख हो गई है। वहीं अबतक कुल 5.12 अरब लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!