Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगतताज़ा खबरें

टेस्ट से संन्यास लेंगे ऑलराउंडर मोईन अली, अब नहीं खेलेंगे टेस्ट क्रिकेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 सितम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली ने टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 34 वर्षीय और 64 टेस्ट के अनुभवी मोइन अली ने फैसला किया है कि उन्हें अब सबसे लंबा प्रारूप खेलने की भूख नहीं है। हालांकि, इसके पीछे की वजह टी20 विश्व, एशेज सीरीज और कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी है, क्योंकि कोरोना के कारण क्रिकेटर घर वालों को समय नहीं दे पा रहे हैं।

वह आने वाले महीनों में टी20 विश्व कप और एशेज टीम दोनों के संभावित सदस्य के रूप में घर से दूर एक विस्तारित समय की संभावना से असहज हैं। वह वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में हैं और आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन समझा जाता है कि मोइन अली हाल के दिनों में इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को संन्यास के बारे में सूचित किया था।

वह सफेद गेंद वाले क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अपना करियर जारी रखने के इच्छुक हैं और उनसे काउंटी और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखने की भी उम्मीद है। ऐसा लगता नहीं है कि वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, लेकिन उस पर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। मोइन अली का टेस्ट करियर शानदार रहा है। वे एक आलराउंडर के तौर पर जाने गए हैं, जहां वे 100 से ज्यादा विकेट और 2000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

मोइन अली 2000 टेस्ट रन और 100 विकेट के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं। उनके अलावा इयान बाथम, गैरी सोबर्स और इमरान खान ने ही ये कमाल किया है। इंग्लैंड के केवल 15 गेंदबाजों ने उनसे अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं। ICC की टेस्ट रैंकिंग में वे तीसरे सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने 2014 में टेस्ट डेब्यू किया था और आखिरी मैच इसी महीने भारत के खिलाफ खेला था। वे 64 मैचों में 5 शतक और 14 अर्धशतकों के दम पर 2914 रन बना चुके हैं और 195 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!