Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

‘टॉयलेट’ के लिए चीन में उमड़े प्रेम से अक्षय कुमार गदगद, पहले दिन ज़ोरदार कमाई का रिकॉर्ड

मुंबई। अक्षय कुमार की फ़िल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा चीन में रिलीज़ हो चुकी है और फ़िल्म के लिए चीनियों का प्रेम पहले ही दिन नज़र आ गया है, जिसकी बदौलत टॉयलेट एक प्रेम कथा ने शानदार शुरुआत की है।

टॉयलेट एक प्रेम कथा चीन में टॉयलेट हीरो के नाम से 8 जून को रिलीज़ की गयी। फ़िल्म को लेकर चीनी दर्शकों के बीच ज़ोरदार उत्साह देखा गया। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म ने चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे नंबर पर एंट्री लेते हुए  2.36 मिलियन डॉलर यानि 15.80 करोड़ का कलेक्शन किया। चीन में 4300 स्क्रींस पर फ़िल्म के कुल 56,974 शोज़ रखे गये हैं और लगभग 5 लाख टिकट पहले दिन बिके।

चीन में फ़िल्म को मिले इस अभूतपूर्व प्यार से अक्षय कुमार भी गदगद हैं। उन्होंने चीनी दर्शकों को ख़ास तौर पर चीनी भाषा में शुक्रिया लिखा है- इतना प्यार पाकर बहुत ख़ुश हूं। टॉयलेट हीरो को समर्थन देने के लिए शुक्रिया।

श्रीनारायण सिंह निर्देशित टॉयलेट एक प्रेम कथा सामाजिक संदेश देने वाली फ़िल्म है, जिसमें खुले में शौच के मुद्दे को उठाया गया है। फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर ने फीमेल रोल निभाया। ग़ौरतलब है कि भारत में पिछले साल 11 अगस्त को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 13.11 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि 133.60 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया। चीन में अगर हाल ही में रिलीज़ की गयी भारतीय फ़िल्मों की बात करें तो आमिर ख़ान की दंगल ने 14.67 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि सीक्रेट सुपरस्टार को 43.35 करोड़ पहले दिन मिले थे।

सलमान ख़ान की बजरंगी भाईजान ने 14.61 करोड़ पहले दिन जमा किये थे। दिलचस्प पहलू यह है कि ओपनिंग के मामले में इरफ़ान ख़ान ने सलमान को भी पीछे छोड़ दिया, जिनकी फ़िल्म हिंदी मीडियम ने चीन में पहले दिन 22.06 करोड़ जमा किये थे। दुनियाभर में कमाई के झंडे गाड़ने वाली बाहुबली2- द कंक्लूज़न ने 19 करोड़ की ओपनिंग चीन में ली। पिछले कुछ वक़्त से चीन बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए काफ़ी अहम बाज़ार बन गया है। चीन में स्क्रींस की संख्या अधिक होने की वजह से वहां फ़िल्में अच्छा बिज़नेस करती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!