Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

‘आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति’ ने धूमधाम से मनाया ‘बाल दिवस’, बच्चों को पुरस्कृत कर किया उत्साहवर्धन

बच्चों का उत्साह-वर्धन करने हेतु विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 नवम्बर 2022, देहरादून। आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति ने अपने संस्था के कार्यालय ए-192/1 में बाल दिवस का आयोजन किया। समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम चन्द्र जोशी ने देश के भावी कर्णधार समस्त बच्चों को हार्दिक शुभ-कामनायें एवं बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बाल दिवस के अवसर पर समिति द्वारा बच्चों से विभिन्न ज्ञानवर्धक कार्य कराये गए।

“आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति” ने बाल दिवस (CHILDREN’S DAY) के अवसर पर बच्चों का उत्साह-वर्धन करने हेतु विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कक्षा III से VIII तक के बच्चों के लिए MATHEMATICAL ABILITY TEST, QUIZ, DRAWING एवं ESSAY WRITING प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगितओं के अतिरिक्त बच्चों के लिए गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने काफी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम से कुछ दिन पूर्व बच्चों से गणितीय क्षमता परीक्षण (MATHEMATICAL ABILITY TEST) और कला प्रतियोगिता (ART/DRAWING COMPETITION) एवं निबंध लेखन (ESSAY WRITING) आदि प्रतियोगितायें करायी गयी, जिनका परिणाम बाल दिवस कार्यक्रम के शुरुवात में बच्चों को बताया गया।

गणितीय क्षमता परीक्षण (MATHEMATICAL ABILITY TEST) में :
कक्षा-8 की श्रेया कोठियाल और शुभ बहुगुणा को प्रथम स्थान, वैभव नेगी को दूसरा और अनुष्का मैखुरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
कक्षा-7 की मेधावी नेगी को प्रथम स्थान, दिव्यम रौथान को दूसरा स्थान और शौर्या नेगी एवं अर्नव नेगी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
कक्षा-6 की गौरी राणा को प्रथम स्थान, प्रज्वल सिंह को दूसरा और अक्षिता रावत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इनके अतिरिक्त कक्षा-5 की ज्योति जोशी, कक्षा-4 के तनय कंडवाल और कक्षा-3 के अर्नव पुजारी को भी प्रथम पुरुस्कार प्रदान किया गया।

निबंध लेखन (ESSAY WRITING) में :
कक्षा-8 की अनुष्का मैखुरी को प्रथम स्थान और विभव नेगी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
कक्षा-7 की मेधावी नेगी को प्रथम स्थान और दिव्यम रौथान एवं समृद्धि गुप्ता को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
कक्षा-6 की गौरी राणा ने प्रथम स्थान और मनस्वी पुंडीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा कक्षा-3 में अर्नव पुजारी ने प्रथम पुरुस्कार हासिल किया।

कला प्रतियोगिता (ART/DRAWING COMPETITION) में :
कक्षा-8 की श्रेया कोठियाल और श्रेयांश त्रिपाठी को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, भव्या साहनी और अमनीत सहगल को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं अवनि थापा, ऐरन शर्मा और अनीशा डुकलान को सयुंक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कक्षा-7 में अवनि पुजारी को प्रथम, मेधावी नेगी को द्वितीय और तिरु बिष्ट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कक्षा-6 में लहर साहनी को प्रथम, गौरी राणा को द्वितीय और जन्मेजय रोहिला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इसके अलावा कक्षा-5 की ज्योति जोशी, कक्षा-4 के तनय कंडवाल और कक्षा-3 के अर्नव पुजारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति द्वार आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा ‘पासिंग द पार्सल’ खेल भी खेला गया, जिसमें बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

गणितीय क्षमता परीक्षण (MATHEMATICAL ABILITY TEST) के विजेता प्रतियोगियों को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर समान्नित किया गया। निबंध लेखन (ESSAY WRITING) में विजेता प्रतियोगियों को निबंध की बुक एवं प्रमाण पत्र देकर समान्नित किया गया। कला प्रतियोगिता (ART/DRAWING COMPETITION) में के विजेता प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं ड्राइंग बुक देकर समान्नित किया गया।

इसके अलावा आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्षा और सचिव द्वारा बच्चों को क्विज अर्थात प्रश्नोत्तर का कार्यक्रम भी कराया गया। जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सभी छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री के किट वितरित किये गए। दौरान समिति द्वारा कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!