Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बिग बॉस सीजन-15 में नजर आयेंगी मशहूर गायिका अकासा सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं इस बार बिग बॉस 15 में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं, इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं इन सबके बीच बिग बॉस 15 की एक कंटेस्टेंट का खुलासा किया हो गया है। यह कंटेस्टेंट मशहूर गायिका अकासा सिंह हैं।

 इस बार बिग बॉस 15 में अकासा सिंह नजर आने वाली हैं। अकासा सिंह एक मशहूर गायिका हैं। उन्होंने कई फिल्मों के गाने गाकर दर्शकों के दिलों को जीता है। पहली बार अकासा सिंह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार में नजर आई थीं। इस शो में उनके मेंटोर सिंगर हिमेश रेशमिया थे। इस शो में हिमेश रेशमिया अकासा सिंह के गाने से इतने खुश हुए थे कि उन्होंने उन्हें फिल्मों के गाना गवाने का वादा किया था।

हिमेश रेशमिया ने अकासा को फिल्म समन तेरी कसम में गाने का मौका दिया था। इस फिल्म में उन्होंने खींच मेरी फोटो गाना गाया था। अकासा की आवाज में दर्शकों ने उनके इस गाने को खूब पसंद भी किया था। इसके अलावा अकासा सिंह सिंगर आस्था गिल के साथ नागिन गाना गाकर मशहूर हो चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म भारत, गुड न्यूज और लव आजकल जैसी फिल्मों के लिए भी गाने गए हैं।

सोशल मीडिया पर बिग बॉस-15 से जुड़ा कई वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहे हैं। सलमान खान के फैंस और शो के दर्शक वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिग बॉस का हर दर्शक जानता है कि हर सीजन में शो की थीम अलग होती है। जारी हुए प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस 15 का थीम जंगल जैसा हो सकता है।

बिग बॉस-15 के अन्य कंटेस्टेंट्स की तो इस शो में टीवी अभिनेता विशाल कोटियन, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान, डोनल बिष्ट और तेजस्वी प्रकाश के शामिल होने की खबर है। हालांकि बिग बॉस के मेकर्स और इन सितारों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि सलमान खान का शो बिग बॉस 15 अगले महीने 2 तारीख से रात 9.30 बजे से शुरू होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!