Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
मनोरंजन

अगले साल 27 नवंबर को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म मैदान

आकाश ज्ञान वाटिक। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फुटबाल पर आधारित पीरियड ड्रामा मैदान का काफी दिनों से इंतजार है और फिल्म अगले साल 27 नवंबर को रिलीज होगी। यानी अभी फिल्म रिलीज होने में एक साल से अधिक वक्त शामिल है। यह अजय देवगन की पहली स्पोर्ट्स फिल्म है और फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो चुका है, लेकिन अभी कैरेक्टर बेस्ड पोस्टर आना बाकी है।

मैदान एक पीरियड फ़िल्म है, जिसमें 1952 से लेकर 1962 तक के दौर को दिखाया जाएगा। इसे फुटबॉल प्रेमी गोल्डन एरा के नाम से जानते हैं। इस दौरान भारत ने फुटबॉल के खेल में कई ऊंचाइयों को छुआ था। फिल्म में अजय देवगन दिग्‍गज फुटबॉल कोच सैय्यद अब्‍दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं इस फिल्म की हीरोइन हैं कीर्ति सुरेश, जो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

Twitter पर छबि देखें

कीर्ति सुरेश की भले ही यह पहली बॉलीवुड फिल्म हो, लेकिन उन्होंने दक्षिण भारत की कई फिल्मों में काम किया है। कीर्ति ने अपनी तमिल-तेलुगु फ़िल्म महंती के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता है। फिल्‍म में कीर्ति सुरेश अजय देवगन की पत्‍नी का किरदार निभा रही हैं। फुटबॉल पर केंद्रित पर इस फिल्‍म को अमित रविंद्रनाथ शर्मा डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जबकि बोनी कपूर ने फिल्‍म को प्रोड्यूस किया है।

Twitter पर छबि देखें

दिलचस्प बात ये है कि जय देवगन खुद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता कलाकार हैं और डायरेक्टर अमित आर शर्मा की फिल्म को भी राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला है। साथ ही फिल्म की हिरोइन भी नेशनल अवॉर्ड विनर हैं, ऐसे में मैदान नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेताओं की फिल्म बन गई है। बता दें कि अजय देवगन की तानाजी और भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया भी जल्द रिलीज होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!