Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

टिहरी जिले की वीआइपी सीट नरेंद्रनगर से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई जीत की हैट्रिक

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को दिया जीत का श्रेय

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्‍तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने इस बार जीत की हैट्रिक पूरी की। राज्य गठन के बाद हुए पांच विधानसभा चुनाव में चार बार वह यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। सुबोध ने कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत को 1798 वोट से शिकस्त दी है।

सुबोध उनियाल को 27,430 और ओम गोपाल रावत को 25,632 मत मिले। इस सीट पर छह प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा ने फिर से सुबोध उनियाल को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे ओम गोपाल रावत पर दांव खेला। इस तरह सुबोध के सामने एक बार फिर उनके परंपरागत प्रतिद्वंद्वी थे। वर्ष 2007 के चुनाव में उक्रांद के टिकट पर लड़े ओम गोपाल ने सुबोध को चार वोट से पराजित किया था।

हालांकि, सुबोध ने आत्मविश्वास के साथ संयमित तरीके से अपने चुनाव अभियान को बढ़ाते हुए पहाड़ बहुल क्षेत्र में हर वर्ग के मतदाता के मन की थाह ली। आल वेदर रोड और रेल परियोजना समेत केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेश के विकास के दृष्टिकोण व नीतियों को जनता के सम्मुख रखा। क्षेत्र में किए गए अपने विकास कार्य गिनवाए। इस तरह वह एक बार फिर जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे।

सुबोध उनियाल ने कहा उत्तराखंड की जनता हमेशा राष्ट्रीय मुद्दों के साथ रही है। पूरे प्रदेश में नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कार्य हुए हैं। हमें समाज के हर वर्ग का आशीर्वाद मिला। संगठन के सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ समर्पण भाव से चुनाव लड़वाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार के विकास कार्य जीत का प्रमुख आधार रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!