Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के बाद पूरे शहर में धारा 144 लागू, पुलिस तैनात, NIA करेगी मामले की जांच

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2022, बुधवार, उदयपुर राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की तालिबानी तरीके से हत्या के बाद पूरे शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। एक महीने के लिए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू की गई है। धारा 144 लागू होने के बावजूद BJP ने बंद बुलाया है। मृतक कन्हैयालाल साहू का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। आज ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक कन्हैयालाल का शव परिजनों के हवाले किया गया। सेक्टर 14 स्थित मृतक के निवास पर शव ले जाया जा रहा है। शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

विदित रहे कि मंगलवार की दोपहर टेलर कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर निर्मम हत्या की गई थी। आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और प्रधानमंत्री मोदी को भी धमकी दी। परिजनों ने हत्या के बाद कुछ मांग रखी थीं। इस पर सहमति बनने के बाद कन्हैयालाल का शव मोर्चुरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों को 31 लाख रुपए और दोनों बेटों को भी नौकरी का आश्वासन दिया गया है। लापरवाही बरतने के लिए धानमंडी थाने के एएसआई भंवरलाल को निलंबित कर दिया गया है।

दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की जांच के लिए गृहमंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को निर्देश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच की जाएगी।

विदित रहे कि हत्या के दो आरोपियों गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को गिरफ्तार कर लिया गया है। NIA और एसआईटी (SIT) इनसे पूछताछ के लिए उदयपुर पहुंच चुकी है। 

‘नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी कन्हैयालाल के परिजनों से मिलने उदयपुर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘सरकार का खुफिया तंत्र फेल है। अपराधियों में अब भय नहीं रहा।’ इधर, कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार को लेकर उनके परिवार और पुलिस के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने कहा कि घर के पास ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। परिवार और समाज का कहना है कि हम शहर के सबसे बड़े अशोक नगर श्मशान में अंतिम संस्कार करेंगे। इसलिए शव अभी मोर्चरी में ही रखा हुआ है। पोस्टमॉर्टम हो चुका है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर करेंगे समीक्षा,

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी तीन दिन के जोधपुर दौरे को बीच में छोड़ जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जयपुर पहुंचने के बाद सीएम ने हाई लेवल बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर रिव्यू करेंगे। बैठक में सीएस, डीजीपी, होम और पुलिस डिपार्टमेंट के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उदयपुर मामले में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बहुत चिंता वाली बात है। किसी का मर्डर करना चिंताजनक है। पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया है। माहौल ठीक नहीं है। गलियों-मोहल्लों में जहां जिसकी आबादी कम संख्या में है, वे ज्यादा चिंतित है। आपस में तनाव बढ़ गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!