Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

रानीबाग पुल के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने किया जनसभा को सम्बोधित

मुख्यमंत्री ने कहा
➤ जमरानी बाँध परियोजना का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।

➤ उत्तराखंड में पलायन रोकथाम योजना प्रारम्भ की गई है, जिसके तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।

➤ राज्य में भर्तियों में जो भी घपले सामने आ रहे है उसमें सरकार किसी को भी बख्शने वाली नहीं है

2015 की दरोगा भर्ती की जांच भी विजिलेंस को दी गई है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 सितम्बर 2022, गुरूवार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि विद्या मंदिर, अमृतपुर हल्द्वानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण के लिए भी संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में आज रानीबाग पुल का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बाँध परियोजना का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा सहमति दे दी गई है। भारत नेट योजना के तहत भारत सरकार द्वारा लगभग 1200 टावर 4 जी के लिए विभिन्न स्थलों पर स्वीकृत किये गए है। इस योजना के अंतर्गत लगभग 02 हजार गांवों को इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा, साथ ही एच एम टी की भूमि पर मिनी सिडकुल प्रस्तावित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सम्पर्क सुविधा में सुधार हेतु भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत रोपवे विकास कार्यक्रम का सर्वाधिक लाभ उत्तराखंड को मिलेगा, जिसमें 40 प्रमुख स्थलों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पंतनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है जिसके बनने के बाद कुमाऊँ से भी दुनिया भर की उड़ान शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन रोकथाम योजना प्रारम्भ की गई है जिसके तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड-वासियों को स्वरोजगार के लिए ऋण हेतु अनावश्यक चक्कर न काटने पड़े, इसका भी समाधान किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड की भौगोलिक विषमता के आधार पर योजना बनाई जाए, जिससे अधिकतम लोग योजना का लाभ उठा सके। इसके लिए नीति आयोग व क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भर्तियों में जो भी घपले सामने आ रहे है उसमें सरकार किसी को भी बख्शने वाली नहीं है, दोषी चाहे कितना बड़ा भी हो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में 2015 की दरोगा भर्ती की जांच भी विजिलेंस को दी गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग पुल निर्माण की कार्यदाई संस्था हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी के सभी इंजीनियर की तारीफ की. उन्होंने पुल निर्माण टीम में शामिल इंजीनियर स्वाति पंत को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अग्निपथ योजना में पहाड़ी युवाओं के लिए शारीरिक मापदण्ड (ऊंचाई व सीने) में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पूर्व की भांति ही शारीरिक मापदण्ड की व्यवस्था की है।

कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला सशक्तिकरण रेखा आर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैडा, डॉ० मोहन बिष्ट, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, मेयर डॉ० जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ ही जनपदीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!