Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली नगर निगम चुनावों में मुख्यमंत्री धामी का ज़बरदस्त रोड शो

हिमाचल के बाद दिल्ली में बतौर स्टार प्रचारक देखने को मिली धामी की धमक

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2022, सोमवार, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दिनभर अल्मोड़ा ज़िले के दौरे पर तमाम बैठक और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली पहुँचे। कुमाऊँ दौरे से दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने शाम को वहां विनोदनगर और मंडावली सीट से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड शो में भाग लिया। दिल्ली में उत्तराखंडी प्रवासियों की अच्छी-खासी संख्या है और कई सीटों पर वे निर्णायक भूमिका में भी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनोद नगर सीट से रवि नेगी और मंडावली सीट से शशी चांदना के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली सांसद गौतम गंभीर भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री धामी के रोड शो में उमड़े हजारों की भीड़ ने साबित कर दिया कि सीएम धामी का चेहरा उत्तराखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लोगों को खूब भा रहा है।
यह पहला मौका है जब उत्तराखंड के किसी भी मुख्यमंत्री को अन्य राज्यों में भी आम जनता का इतनी भारी तदात में प्यार मिल रहा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के 22 सालों के सफर में पुष्कर सिंह धामी सबसे युवा चेहरे के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान भी युवा चेहरे के तौर पर सीएम धामी को राष्ट्रीय परिदृश्य में विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप रही है। इससे पूर्व हिमाचल चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने पौंटा, शिमला, सिरमौर समेत एक दर्जन विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैलियां कर चुके हैं। अब दिल्ली नगर निगम चुनाव में सीएम धामी के जबरदस्त रोड शो से यह साबित हो गया है कि युवा मुख्यमंत्री धामी की राष्ट्रीय फलक पर एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ के तौर पर पहचान बन गई है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व इसी वजह से सीएम धामी को विभिन्न प्रदेशों के चुनाव में जिम्मेदारी सौंप रहा है।

हिमाचल में भी मिथक तोड़ऩे के उद्देश्य से भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा चुनाव में झोंके रखा

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में मिथक तोड़कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने में सफल रही थी। हिमाचल में भी मिथक तोड़ऩे के उद्देश्य से भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा चुनाव में झोंके रखा। धामी ने हिमाचल के विधानसभा चुनाव में शिमला, सिरमौर, पांवटा साहिब, नाहन समेत एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में चुनावी रैलियों व सभाओं को संबोधित किया था।

मुख्यमंत्री धामी को भी अब भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। असल में इसके पीछे पार्टी की मंशा दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों को भाजपा के पक्ष में मोडऩे की है। इसी के दृष्टिगत उनके दिल्ली के कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी गुजरात में भी संभालेंगे मोर्चा

उत्तराखंड की तर्ज पर गुजरात सरकार ने भी समान नागरिक संहिता लागू करने के दृष्टिगत कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने गुजरात के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री धामी का उपयोग करने की ठानी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री धामी को भेजे पत्र में बताया है कि 22 नवंबर को गुजरात प्रदेश भाजपा ने कारपेट बांबिंग कार्यक्रम की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री धामी से इस कार्यक्रम में भागीदारी करने का अनुरोध किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!