Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
खेल-जगतताज़ा खबरें

आइपीएल-2021 के 32वें मुकाबले के बाद पंजाब टीम की हालत खराब

आकाश ज्ञान वाटिका 22 सितम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच मंगलवार 21 सितंबर को हुए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 के 32वें मुकाबले के बाद पंजाब की टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि टीम की हालत अंकतालिका में बहुत खराब हो गई है। पंजाब किंग्स को अब अगर आइपीएल 2021 के प्लेआफ के लिए आधिकारिक रूप से क्वालीफाइ करना है तो फिर अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे। ऐसी ही हालत इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की है, जिसे अपने बाकी बचे सभी सात मैच जीतने हैं। हालांकि, राजस्थान रायल्स की स्थिति फिलहाल के लिए अच्छी हो गई है।

आइपीएल के 14वें सीजन की अंकतालिका में इस समय पहले स्थान पर एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने अपने 8 में से 6 मैच जीते हैं और टीम के खाते में 12 अंक हैं। सीएसके का नेट रन रेट भी काफी बेहतर है। इतने ही अंक 8 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के खाते में भी हैं, जो इस समय दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर रायल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जो 8 मैचों में से 5 मैच जीत चुकी है और आरसीबी के खाते में इस समय 10 अंक हैं। वहीं, चौथे नंबर पर आइपीएल 2021 की अंकतालिका में इस समय मुंबई इंडियंस है, जिसने अपने 8 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के खाते में 8 अंक हैं।

टाप 4 की टीमों के बाद की बात करें तो पांचवें नंबर पर इस समय राजस्थान रायल्स है, जिसने 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं और संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम के खाते में 8 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण मुंबई इंडियंस उनसे आगे है। छठे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो 8 में से 3 मैच जीत पाई है। केकेआर के खाते में 6 अंक हैं। वहीं, सातवें नंबर पर इस समय पंजाब किंग्स है, जो अपने 9 मुकाबले खेल चुकी है और सिर्फ तीन ही मैच टीम ने जीते हैं। पंजाब के खाते में 6 अंक हैं, जबकि सबसे आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद है, जो सात में से सिर्फ 1 ही मुकाबला जीत पाई है और टीम के खाते में महज 2 अकं हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!