Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
मनोरंजन

‘शुभ मंगल’ के बाद आयुष्मान खुराना अब रहेंगे ‘ज़्यादा सावधान’, जानिए क्या है वजह!

मुंबई। शुभ मंगल सावधान के बाद आनंद एल राय के साथ आयुष्मान खुराना की अगली फ़िल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान होगी। यह एक समलैंगिक प्रेम कहानी है, जिसमें आयुष्मान गे युवक का किरदार निभाने जा रहे हैं।

2017 मे आनंद ने इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (मर्दाना कमज़ोरी) के संवेदनशील विषय पर शुभ मंगल सावधान का निर्माण किया था। एक बेहद अहम मगर वर्जित समझने जाने वाले विषय पर बनी फ़िल्म को दर्शकों ने भी काफ़ी पसंद किया और यह बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही। आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर ने फ़िल्म में मुख्य चरित्र निभाये थे, जबकि निर्देशन आर प्रसन्ना ने किया था। अब इस फ्रेंचाइजी की अगली फ़िल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान का निर्देशन हितेश कैवल्य करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार फ़िल्म की कहानी एक ऐसे दकियानूसी परिवार के बारे में है, जिसको पता चलता है कि उनका बेटा समलैंगिक है। फ़िल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी।

बॉलीवुड में समलैंगिता के विषय पर मुख्यधारा में कम ही फ़िल्में आयी हैं। हालांकि कॉमेडी के लिए इस तरह के किरदार कई फ़िल्मों में नज़र आ चुके हैं। पूरी तरह समलैंगिकता पर बनी फ़िल्मों को या तो आर्ट फ़िल्मों की श्रेणी में डाल दिया जाता है या दर्शक उन्हें ठुकरा देते हैं। इस साल आयी एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा  होमोसेक्सुएलिटी पर बनी फ़िल्म है, जिसमें सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला ने मुख्य किरदार निभाये थे, मगर इतनी ज़बर्दस्त स्टारकास्ट होने के बावजूद फ़िल्म फ्लॉप रही।

हालांकि शुभ मंगल ज़्यादा सावधान के केस में आयुष्मान खुराना और आनंद एल राय की जोड़ी एक अहम फैक्टर है। आयुष्मान ने अपना फ़िल्मी करियर विक्की डोनर जैसी फ़िल्म से शुरू किया था, जिसमें वो एक स्पर्म डोनर बने थे। इसके बाद शुभ मंगल सावधान और बधाई हो जैसी फ़िल्मों के ज़रिए उन्होंने ख़ुद की एक अलग फ़ैन फॉलोइंग बनाई है, जिन्हें दर्शक ऐसे किरदारों और कहानियों में देखना चाहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!