Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली दौरे के बाद एक बार फिर राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2021, गुरुवार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के तीन दिनी दिल्ली दौरे के बाद एक बार फिर राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। खासकर, मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं इस तरह की चर्चाओं को स्वाभाविक करार दिया।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल का आकार अधिकतम 12 सदस्यीय हो सकता है। मार्च 2017 में, जब त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई, तब मंत्रिमंडल में 10 ही सदस्य शामिल किए गए। यानी, शुरुआत से ही मंत्रिमंडल में दो स्थान रिक्त रखे गए। इसके बाद डेढ़ वर्ष पूर्व त्रिवेंद्र कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश पंत के निधन से मंत्रिमंडल में एक और स्थान रिक्त हो गया। पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान कई बार नए मंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चा चली। पिछले वर्ष फरवरी में स्वयं मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार जल्द किए जाने की बात कही, मगर उसके बाद विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण एक बार फिर मामला टल गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हाल ही में तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इससे राज्य में फिर मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगने शुरू हो गए। दरअसल, अब राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए महज एक ही वर्ष का समय शेष है। इस स्थिति में राजनैतिक गलियारों में संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधने के लिए अपनी टीम में नए सदस्यों को शामिल कर सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर मंत्रिमंडल विस्तार होता है, तो यह बहुत जल्द होगा। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार की स्थिति में मुख्यमंत्री कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी कर सकते हैं। यह भी चर्चा है कि एक राज्य मंत्री को कैबिनेट में लिया जा सकता है। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जब मीडिया ने मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को लेकर सवाल किए तो उन्होंने इसे स्वाभाविक करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके दिल्ली दौरे और इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद ऐसा होना स्वाभाविक ही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!