Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

अपर मेलाधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने आज मेला क्षेत्र के घाटों आदि का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, २४ फ़रवरी २०२१, बुधवार, हरिद्वार। अपर मेलाधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने सीसीआर के पास शौल क्षेत्र खाली न कराने, घाटों पर लटक रहे तारों और टूटी रेलिंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी प्रबंध ठीक कराने और हरकी पैड़ी व अन्य प्रमुख स्नान घाटों से भिखारियों को हटवाकर जीरो जोन बनाने, साथ ही जिन घाटों पर पेड़ों की टहनियाँ लटक रही है उनकी छंटनी कराने और घाटों के नाम का बोर्ड नये सिरे से पेंट कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

अपर मेलाधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने आज मेला क्षेत्र के घाटों आदि का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने शिवघाट व गऊघाट पुल के स्लैब को ठीक कराने, टूटी टाइल्स बदलवाने और हुक चेन लगवाने, गऊघाट पुल के नीचे की टूटी सड़क और पुल की टूटी रेलिंग ठीक कराने और घाटों पर वाहनों की आवाजाही बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों पर लटकते तारों, बिजली के खुले चैंबर ढकने व लटकते तारों को हटाने अथवा उनकी ऊँचाई बढ़ाने और पुराने पेड़, जो बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, की छंटनी कराने, सुभाष घाट पर गंगा दर्शन धर्मशाला के सामने रखे घिसाई की मशीन दो दिन में हटवाने के निर्देश दिये।

[box type=”shadow” ][/box]

अपर मेलाधिकारी ने हरकी पैड़ी व अन्य मेला क्षेत्र को भिखारियों से मुक्त कराकर जीरो जोन बनाने, नाईघाट व मालवीय द्वीप घाट पर जमीन पर पड़े और लटकते बिजली के तारों को हटवाने, नये और पुराने पुलों पर क्षमता का बोर्ड लगवाने, भीमगोड़ा पुल पर स्ट्रीट लाइट लगवाने, घाटों और पुलों पर जहाँ भी बिजली के तार खुले है उन्हें ठीक करवाने तथा पंतद्वीप, चमगादड़ टापू क्षेत्र में किए गए स्थाई और अस्थायी अतिक्रमण को अविलंब हटवाने के निर्देश दिये।

इसके बाद अपर मेलाधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र अलकनन्दा घाट पर पहुँचे। जहाँ उन्होंने निरीक्षण के दौरान घाट से चबूतरे पर रैंप बनाने और घाट की टूटी सीढ़ियों की मरम्मत करने और जमीं काई को साफ कराने, घाटों पर वाहनों का आवागमन रोकने, अलकनंदा घाट पर रैन बसेरे के पास चबूतरे की फिनिशिंग कराने को कहा। उन्होंने घाट पर बने रैन बसेरे की व्यवस्थाओं के सम्बंध में भी जानकारी ली। उन्होंने पिचिंग के स्टोन हटवाने, पुलों पर जमी झाड़ियाँ कटवाने, लटकते तारों को ऊपर कराने, अनाधिकृत दुकानों को हटवाने, घाटों पर टूटे महिला चेंजिंग रूम को बदलवाने या मरम्मत कराने को कहा।

अपर मेलाधिकारी ने तत्पश्चात ललतारौ से विष्णु घाट का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने पेयजल के लिए खोदे गए गड्ढों को भरने व लेवलिंग कराने, टूटे चबूतरे को ठीक कराने, विष्णु घाट सहित अन्य घाटों से अनाधिकृत दुकानों को हटाने और मैनपावर बढ़ाकर दो दिन में सभी घाटो पर सुरक्षा चेन लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!