Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डपर्यावरण

सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की दिशा में नई पहल – रिवर्स वेंडिंग मशीन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून । राजपुर रोड क्षेत्र के विधायक खजान दास ने प्लास्टिक बोतल क्रसर मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे बेहतर पहल बताते हुए कहा कि इससे प्लास्टिक कचरे के निस्तारण को लेकर दूनवासियों के व्यवहार में भी परिवर्तन आएगा। वहीं, स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्लास्टिक की बोतल के बदले नकद राशि प्राप्त करने के लिए लोगों को निर्धारित केंद्रों से एक स्मार्ट कार्ड प्राप्त करना होगा।

ज्ञात रहे कि स्मार्ट सिटी लि. कंपनी ने सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की दिशा में नई पहल की है। कंपनी ने तहसील चौक पर प्लास्टिक बोतल क्रसर की ऐसी मशीन स्थापित की है, जिसमें प्लास्टिक की बोतल या एल्यूमिनियम के डिब्बे डालकर प्रति बोतल 60 पैसे प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए  दूनवासियों को एक स्मार्ट कार्ड बनाना होगा और यह राशि कार्ड में जुड़ती चली जाएगी। स्मार्ट कार्ड आधारित यह देश की पहली क्रसर मशीन भी है। यह स्मार्ट कार्ड एक तरह का भुगतान कार्ड भी होगा। इसके माध्यम से देशभर में तमाम तरह के बिलों का भुगतान कर कैश बैक भी प्राप्त किया जा सकता है। जो बोतल मशीन में जमा होगी, उसे रिसाइकल किया जाएगा। इससे बड़े पैमाने पर दून के कचरे पर भी अंकुश लग पाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक रुहेला आदि उपस्थित रहे।

कंपनी के सीईओ डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो माह में दून में 10 हजार कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्ड जारी करने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाए जाएंगे।

कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित  निर्धारित केंद्रों में व्यक्तिगत पहचान पत्र जैसे-पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि में से किसी एक दस्तावेज की छायाप्रति एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ जमा करानी होगी।

  • -प्रमोद कुमार अग्रवाल, हाउस नंबर 28/38 डीएवी कॉलेज रोड।
  • इंद्रेश आनंद, अपोजिट पीएनबी, पटेलनगर
  • मान बहादुर लिंबू, 131 प्रभु कॉलोनी, अमर भारती पित्थूवाला।
  • नेटजोन कम्युनिकेशन, 10 दर्शनलाल चौक।
  • पुरानी तहसील, पलटन बाजार।

क्रसर मशीन में प्रति बोतल 60 पैसे तो प्राप्त होंगे ही, साथ ही यदि संबंधित स्मार्ट कार्ड से जो भी भुगतान किए जाएंगे, उस पर कार्डधारक को कुल भुगतान पर एक फीसद कैश बैक भी प्राप्त होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!