Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
मनोरंजन

एक्ट्रेस कंगना रनौत को मुंबई पुलिस ने जारी किया समन, गुस्से में अपने विरोधियों को बताया गीदड़ों का एक झुंड

आकाश ज्ञान वाटिका, २ फरवरी २०२१, मंगलवार। सोमवार को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की ओर से दायर मानहानि मामले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया है। यह समन अभिनेत्री को अदालत में पेश होने के लिए भेजा गया है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस कंगना रनोट को समन भेजकर थाने में हाजिर होने के लिए बोल चुकी है। अब दोबारा समन मिलने पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस मामले पर कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह इसके जरिए अक्सर खुलकर बयानबाजी करती रहती हैं। साथ ही अपने विरोधियों को भी जवाब देती रहती हैं। जावेद अख्तर की ओर से कंगना रनोट के खिलाफ दायर मामले की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने अपने विरोधियों को गीदड़ों का एक झुंड बताया और खुद को शेरनी कहा है।

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘गीदड़ों का एक झुंड और एक शेरनी। मजा आएगा।’ सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके ट्ववीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि जावेद अख्तर ने पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी।

विदित रहे कि अख्तर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संदर्भ में बॉलीवुड में कथित गुटबाजी की चर्चा करते हुए उसमें उनका नाम घसीट कर अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने अपनी शिकायत में कंगना की टिप्पणी को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उससे उनकी छवि को नुकसान हुआ है।

कोर्ट ने दिसंबर 2020 में जुहू थाना पुलिस जांच करने का निर्देश दिया था। केस की अगली सुनवाई एक मार्च को होगी। अख्तर के वकील  ने सोमवार को मजिस्ट्रेट आरआर खान को बताया कि पुलिस ने पिछले महीने कंगना रनोट को उसके सामने पेश होकर बयान दर्ज करवाने के लिए समन जारी किया था, लेकिन अभिनेत्री ने द्वारा उसका कोई जबाब नहीं दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!