Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मनोरंजन

दून में बागी-2 के स्टंट दोहराना चाहते हैं अभिनेता टाइगर श्रॉफ

देहरादून: अभिनेता टाइगर श्रॉफ ‘बागी-2’ की सफलता को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ के जरिये एक बार फिर दोहराना चाहते हैं। दरअसल, टाइगर चाहते हैं कि बागी-2 के स्टंट को दून में फिर दोहराया जाए। इस मामले में प्रोडेक्शन की पूरी टीम भी टाइगर के साथ है। साफ है कि इस बार की स्टूडेंट ऑफ द ईयर कई मायनों में अलग और खास होने वाली है।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी-2’ अब तक 200 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म कही जा रही है। फिल्म में टाइगर के स्टंट को लोगों ने काफी पसंद किया है।

फिल्म सूत्रों के मुताबिक, इस साल टाइगर की दो फिल्में रिलीज होनी हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 नवंबर में रिलीज होगी। टाइगर की छवि एक बेहतर डांसर और एक्शन हीरो की है। टाइगर भी चाहते हैं कि उनको अपनी इस छवि का लाभ मिले।

जहां तक बात स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की है तो यह कॉलेज लाइफ पर आधारित फिल्म है, जिसमें डांस से लेकर मस्ती सबकुछ है। लेकिन टाइगर चाहते हैं कि डांस और मस्ती के साथ ही कुछ स्टंट सीन को भी फिल्म का हिस्सा बनाया जाए।

सूत्रों के मुताबिक, टाइगर ने अपनी इस इच्छा के बारे में करण जौहर को बताया है। इसके बाद करण ने फिल्म की स्क्रीप्ट में कुछ बदलाव किए हैं। इन्हीं बदलाव के बाद फिल्म में कुछ स्टंट सीन डाले गए हैं। करण भी चाहते हैं कि टाइगर की इस इमेज का फिल्म को फायदा हो।

स्टंट सीन के लिए कुछ लग्जरी गाड़ियां, बाइक और जीप एफआरआइ भी आ चुकी हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल भी देहरादून पहुंच गए हैं। बता दें कि फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ प्रमुख भूमिका में हैं। जबकि अभिनेत्री अनन्या पांडे और तारा सुतारिया इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

दून के तीन कलाकार होंगे टाइगर के टीचर 

एफआरआइ में चल रही ‘पाठशाला’ में एडमिशन के बाद टीचिंग स्टाफ की भी एंट्री हो गई है। समीर सोनी को स्कूल का प्रिंसिपल और गुल पनाग को टीचर बनाया गया है। इसके अलावा फिल्म में तीन टीचर सचिन कथूरिया, दिव्या और सुजाता पांडेय देहरादून से हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!