Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सरकार की ओर से पबजी(PUB-G) पर बैन लगाए जाने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपना गेम ‘फौ-जी'(FAU-G) करने जा रहे हैं लॉन्च

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 सितम्बर, 2020, शनिवार। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक मल्टीप्लेयर गेम लॉन्च करने जा रहे हैं। एक्टर ने सरकार की ओर से PUB-G पर बैन लगाए जाने के बाद अपना गेम लॉन्च करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार के इस गेम का नाम है ‘फौ-जी।’ बताया जा रहा है कि यह गेम PUB-G स्टाइल में बैटलफील्ड गेम हो सकता है। अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर पहल के तहत यह गेम बनाया है और उन्होंने आत्म निर्भर मिशन को सपोर्ट किया है।

अक्षय कुमार ने शुक्रवार को इस गेम का पोस्टर रिलीज किया है और साथ ही इस गेम के बारे में कई जानकारी शेयर की हैं। उन्होंने गेम का एक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें तीन आर्मी फाइटर्स दिखाई दे रहे हैं। इस गेम के पोस्टर को रिलीज करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर मिशन को सपोर्ट करते हुए इस एक्शन गेम को पेश करने में मुझे गर्व हो रहा है। फीयरलेस एंड यूनाइडेट गार्ड्स फौ-जी।’

अक्षय कुमार ने ट्वीट में आगे बताया कि मनोरंजन के साथ-साथ लोग हमारे जवानों द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में भी सीखेंगे। खास बात ये है कि इस गेम से होने वाली कमाई का एक हिस्सा दान किया जाएगा। अक्षय कुमार ने बताया कि इससे होने वाली कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा। अक्षय कुमार की इस घोषणा के बाद से उनके फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि यह गेम पबजी को टक्कर देने के लिए आ रहा है। अभी तक गेम लॉन्च नहीं हुआ है और एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जानकारी दी है कि ये जल्द ही लॉन्च होने वाला है। अब देखना है कि यूजर्स को अक्षय कुमार का गेम कितना पसंद आता है और उसके फीचर्स कैसे यूजर्स को लुभा पाते हैं। इससे पहले अक्षय कुमार ने एक प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया था, जिसमें शहीद परिवारों की मदद की जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!