Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मनोरंजन

सपना चौधरी की कार का गुरुवार रात को हुआ एक्सीडेंट

अपने बेहतरीन डांस मूव्स और गानों से सबका दिल जीत लेने वाली सपना चौधरी बीते दिन एक हादसे का शिकार हो गई हैं। सपना चौधरी की गाड़ी का बीती रात गुरुग्राम में एक्सीडेंट हो गया है।

पॉपुलर परफॉर्मर सपना चौधरी बीते दिन अपने ड्राइवर के साथ सोहाना रोड से शॉपिंग करके लौट रही थीं, तभी सड़क में पीछे से तेज़ रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी है। ये हादसा गुरुग्राम के वाटिका चौक में हुआ है।

बताया जा रहा है कि जब सपना बीती रात अपनी शॉपिंग करके आ रही थीं तो, गुरुग्राम में उनकी कार को जोरदार टक्कर लगी। टक्कर मारने वाले ने एक्सीडेंट के बाद गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर वहां से बिना रुके चला गया। जब तक सपना और उनका ड्राइवर गाड़ी से उतरे, तब तक टक्कर मारने वाला व्यक्ति निकल चुका था। इस हादसे के बाद गाड़ी के पिछले हिस्से में कुछ मामुली खरोचें आई हैं।

सपना और ड्राइवर दोनों ने ही दूसरी गाड़ी का नंबर नहीं देखा था, इसलिए उन्होंने मामले को हल्के में लेते हुए इस एक्सीडेंट की कोई भी एफआईआर रजिस्टर नहीं करवाई है। सपना इस हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित थीं, उन्हें एक्सीडेंट में कोई चोट नहीं आई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों सपना चौधरी अपनी डांस परफॉर्मेंस में व्यस्त चल रही हैं। कुछ ही दिनों पहले सपना ने मुरादाबाद के विधायक की बर्थडे पार्टी में अपनी डांस परफॉर्मेंस दी थी। सपना की इस परफॉर्मेंस को देखने के लिए कई लोगों की भीड़ उमड़ आई थी। जहां कुछ लोगों ने खड़े होकर परफॉर्मेंस देखी, तो कुछ सपना के दीवाने ऐसे भी थे जिन्होंने पेड़ पर चढ़कर सपना का डांस देखा है।

इस कार्यक्रम में भीड़ इतनी बेकाबू हो गई थी कि लोगों ने एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां तक फेकनी शुरू कर दी थीं। बीजेपी विधायक की इस बर्थडे पार्टी की कुछ वीडिय़ोज़ सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!