Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आशा कार्यकत्रियों और आशा फैसिलिटेटर को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

[highlight]उत्तराखंड में आशा कार्यकत्रियों और फैसिलिटेटर को 5 माह के लिए मिलेंगे 2 हजार रुपए, आदेश जारी[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड की सभी आशा कार्यकत्रियों और आशा फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 माह तक दो-दो हजार रुपए दिए जायेंगे।

बुधवार को राज्य सरकार की ओर से इस बाबत जीओ जारी कर दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में यह आदेश जारी कर दिया गया है।

इससे पहले मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद प्रदेश में 30 दिन से चल रही आशाओं की हड़ताल खत्म हो गई है।

खटीमा में विरोध-प्रदर्शन करने के बाद उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अपनी माँगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिला।

इस दौरान सीएम धामी ने घोषणा की कि 20 दिन में उनकी माँगें पूरी होने का शासनादेश जारी हो जाएगा। सीएम के आश्वासन बाद प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने इसे एकजुटता की जीत बताया। कहा कि 20 दिन में शासनादेश जारी नहीं होने पर आशायें पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।

उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कूच करने के लिए सितारगंज रोड स्थित नागरिक अस्पताल में एकत्र हुईं थी। यहाँ नैनीताल, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता आदि क्षेत्रों से आशायें पहुंचीं थीं।

आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कूच करने के लिए जुलूस निकाला तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें तहसील गेट पर रोक लिया।

इस पर आशाओं एवं पुलिस प्रशासन में तीखी नोक-झोंक हुई। आशायें तहसील गेट पर ही धरने पर बैठ गईं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!