Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में 28340 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 6 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 65 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये तथा 104 जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 13 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 352 हो गई है, जिनमें  263 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं।

आज दोपहर विज्ञप्ति जारी किये जाने तक अन्य राज्यों से आने वाले कुल 65 व्यक्तियों की सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, दून अस्पताल में 47, रायवाला में 5, पीएचसी कालसी में 4, धर्मावाला में 1, ग्राफिक एरा में 8 सैम्पल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 95 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 2, आईडीएसपी में 26, आशारोड़ी में 26, रायवाला में 7, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में 22, जैन धर्मशाला में 1, ग्राफिक एरा में 11 सैम्पल शामिल हैं।

आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में 28340 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 17 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 279 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। इसी प्रकार आँगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में  होम क्वारेंटीन किये गये 857 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 1254 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया। जनपद में आँगनबाबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आतिथि तक कुल 832 Co-Morbidity अवस्था, वाले (मुधमेह रोगियों, हृदृय रोगी, उच्च रक्तचाप, जिनका डायलिसिस चल रहा है एवं गर्भवती महिला) व्यक्तियों का चिन्हीकरण किया गया है।

कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 38 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 24 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 14 श्रमिकों जिन्हें जैन धर्मशाला देहरादून में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी।

आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 478 एन-95 मास्क,  6000 ट्रिपल लेयर मास्क, 150 पीपीई किट, 150 वीटीएम वायल, 386 सेनिटाइजर, 2625 सर्जिकल गलब्स, 6860 एक्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!