Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जन-सुनवाई के दौरान आज 21 शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिलाधिकारी ने सभी के समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 9 जुलाई, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज वृहस्पतिवार को जन-सुनवाई के दौरान 21 शिकायतें प्रमुखता से जन-मानस द्वारा प्रस्तुत की गई, जिनमें मुख्य रूप से शस्त्र लाईसेंस, पुनः सेवायोजन, वेतन भुगतान, आवास आवंटन, भूमि, बैंक लोन, अवैध अतिक्रमण, भू-समतलीकरण, खुदान, खनन, नाला चैक, नरेगा फर्जीवाड़ा की जाँच आदि से सम्बन्धित शिकायतें की गई।

[box type=”shadow” ]

  • जनसुनवाई के दौरान सेवानिवृत्त हवलदार राकेश कुमार ने शासकीय विभाग में पुनः सेवायोजित करने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही किये जाने की बात कही।
  • अजबपुर खुर्द के एस.एस. नेगी ने शस्त्र लाईसेंस सैरेंडर किये जाने हेतु एनओसी दिये जाने की माँग की। इस पर उन्होंने शस्त्र लिपिक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
    जिला चालक/परिचालक यूनियन द्वारा  वाहन स्वामियों से वेतन भुगतान की शिकायत पर आरटीओ को आवश्यक कार्यवाही के  निर्देश दिये गये।
  • बुजुर्ग अख्तर हुसैन द्वारा बल्लुपुर मस्जिद में जुमे की नमाज में शिरकत करने का मामला उठया। इस पर जिलाधिकारी ने एस.पी. सिटी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • रईस अहमद ने बैंक ऋण के ब्याज जमा कराये जाने का प्रकरण उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को पत्राचार करने की बात कही।
  • तिलक रोड निवासी निलिमा जोशी ने निर्बल वर्ग आवास आंवटन करने की माँग रखी, जिस पर शहरी विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
  • रायपुर के राजकुमार ने पड़ोसी द्वारा भूमि पर कब्जा एवं जबरन दीवार बनाये जाने की शिकायत की, इस पर थानाध्यक्ष रायपुर को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • ‘सिटीजन फाॅर ग्रीन दून’ के हिमांशु अरोड़ा ने पर्यावरण सम्बन्धी प्रकरण उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने शासन स्तर पर आवश्यक प्राविधान कराये जाने हेतु पत्राचार करने का भरोसा दिया।
  • चमनपुरी, निरंजनपुर की मीना देवी ने नाला चौक होने का मामला उठाया, इस पर उन्होंने तत्काल नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान को मिलने वाली सहायता राशि के भुगतान के मामले में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आवश्यक पत्राचार करने को कहा।
  • आईएमए के कर्नल जगत सिंह द्वारा सेना की भूमि के सम्बन्ध में अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • आशीष कुमार एवं आयुष कुमार द्वारा शस्त्र लाईसेंस दिये जाने हेतु आवेदन किया, जिस पर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।
  • दयानन्द जोशी द्वारा नरेगा के कार्यों में हुए फर्जीवाड़े की जाँच करने का प्रकरण उठाया, इस पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को दूरभाष कर तत्काल जाँच कराये जाने की निर्देश दिये।[/box]

जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!