Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

शनिवार को अपराहन 3 बजे वसई (महाराष्ट्र) से एक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 1308 उत्तराखण्ड प्रवासी यात्रियों के लेकर पहुँची लालकुआँ जंक्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 मई 2020, लालकुआँ/हल्द्वानी (सूचना)। प्रदेश सरकार एवं रेल मंत्रालय की पहल पर देश के विभिन्न प्रान्तों में लॉकडाउन में फंसे उत्तराखण्ड प्रवासियोें को ट्रेनों के माध्यम से लाने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है तथा ट्रेनों के जरिये कुमाऊँ एवं गढ़वाल के हजारों श्रमिक लालकुआँ जंक्शन आ रहे हैं।

शनिवार को अपराहन 3 बजे वसई (महाराष्ट्र) से एक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 1308 उत्तराखण्ड प्रवासी यात्रियों के लेकर लालकुआँ जंक्शन पहुँची। शनिवार को आयी विशेष ट्रेन में जनपद अल्मोड़ा के 86 यात्री, उधमसिह नगर के 3 यात्री, बागेश्वर के 727 यात्री, चम्पावत के 253 यात्री, पिथौरागढ़ के 90 यात्री, नैनीताल के 20 यात्री, चमोली के 1 यात्री, देहरादून के 6 यात्री, उत्तरकाशी के 3 यात्री, रूद्रप्रयाग के 10 यात्री, टिहरी गढवाल के 3 यात्री अन्य 106 यात्रियों को भी लेकर ट्रेन लालकुआँ जंक्शन पहुँची। 106 अन्य यात्री जिनके जनपद चिन्हित नहीं थे उनके जनपदों को चिन्हित कर सम्बन्धित जनपदों को भेजा गया। ट्रेन से आये यात्रियों को 53 परिवहन निगम की बसों द्वारा गन्तव्य को भेजा गया।

ट्रेन पहुँचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, उप जिलाधिकारी विवेक राय तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियोें ने प्रवासियों का उत्तराखण्ड पहुँचने पर स्वागत किया। अपने घर वापसी होने पर आने वाले यात्रियों के चेहरे पर आत्मसंतोष देखा गया तथा कई यात्रियों की आँखों में खुशी भी देखी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा एवं मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने यात्रियों की लाइन लगवाकर तथा सोशल डिस्टेंस मैंटेन (कायम) करवाया कर, वांछित व्यवस्थाओें में रेलवे अधिकारियों ने पूरा सहयोग किया। ट्रेन से आने वाले यात्रियों को उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में बसों के माध्यम से भेजे जाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कि गई। जनपद उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चम्पावत के यात्रियों को थर्मल स्कैनिंग कर राधा स्वामी संतसंग घर रूद्रपुर भेजा गया, जबकि जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर के यात्रियों को गौलापार स्टेडियम में भोजन कराने के बाद गन्तब्य को भेजा गया। गढ़वाल जनपदों के यात्रियों को भोजन उपरान्त हरिद्वार को रवाना किया गया तथा जनपद नैनीताल के यात्रियों को थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण कर, भोजन कराने के उपरान्त भेजा गया। लालकुआँ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा हेतु सुक्ष्म जलपान, पेयजल व्यवस्था के साथ ही, रेलवे स्टेशन मे शौचालय, घोषणा हेतु माईक सैट की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई। स्टेशन के प्रवेश एवं निकास स्थलों में पर्याप्त नागरिक पुलिस, रेलवे पुलिस बल की तैनाती रही।

मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी विवेक राय, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज यशपाल सिह, एसीएमओ डॉ० बलवीर सिंह, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि रणजीत सिह रावत, अधिशासी अभियन्ता एचएस रावत, एआरटीओ डॉ० गुरदेव सिह, स्टेशन मास्टर लालकुआँ नीरज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता कमल मुनी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!