Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मा० विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में आयोजित हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2061-9022, मंगलवार, चिन्यालीसौड़। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मा० विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में चिन्यालीसौड़ स्थित यूजेवीएनएल गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में माननीय विधायक ने अधिकारियों को चिन्यालीसौड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं बारे में बताया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मैं क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य करने का लक्ष्य बनाकर चल रहा हूं! जिस हेतु सभी अधिकारियों का सहयोग जरूरी है! मा० विधायक ने कहा कि चिन्यालीसौड क्षेत्र के शहर व ग्रामीण इलाकों में पेयजल की बड़ी किल्लत है जिस हेतु जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों को ठोस प्रयास करने होंगे।
इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियो को निर्देश दिए कि क्षेत्र के होटल व्यवसायियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर तत्काल ही पेयजल समस्या का निराकरण किया जाय। साथ ही 20 अप्रैल तक क्षेत्र के सभी हैण्डपम्प दुरुस्त किये जायें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जल संस्थान के अधिकारी/ कर्मचारी पेयजल शिकायतों को सुनने हेतु फोन भी अवश्य उठायें! मा० विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा एनएच 94 पर सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने तथा लैंड स्लाईड होने की समस्या भी बतायी जा रही है। जिससे सड़क दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था बीआरओ के अधिकारियों को एनएच 94 पर धरासु बैण्ड से चिन्यालीसौड़ तक गड्ढे भरान कार्य व अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये!जिलाधिकारी में बीआरओ के अधिकारियों को हिदायत दी कि सड़क सुरक्षात्मक कार्य में किसी प्रकारक हीला-हवाली न हो अन्यथा सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि होने पर सम्बन्धित अधिकारियो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। मा० विधायक ने क्षेत्र के अन्य सड़क मार्गों की बदहाल स्थिति से भी अवगत कराया! जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया! साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को मार्गो पर दिशा स्थान बताने सम्बन्धी संकेतक लगाने जाने के भी निर्देश दिये।

बैठक में मा० विधायक ने डीएफओ को वन्यजीव व मानव संघर्ष को रोकने तथा जंगली जानवरों से फसल हानि को रोकने हेतु भी विशेष प्रयास करने को कहा। मा० विधायक ने कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि विभागों के अधिकारियों से कहा कि विभागीय स्वरोजगार परक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाय ताकि क्षेत्र के लोग कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर सकें। इसके अलावा मा० विधायक द्वारा क्षेत्र की विद्युत, राशन कार्ड नहीं बनने जैसी समस्याओं के बारे में भी बताया गया! जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।

बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर, उप जिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष, एआरटीओ मुकेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!