Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा : ‘एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले’

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2022, बुधवार, नई दिल्ली। लुधियाना में समराला चौक के नजदीक टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी के इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कूड़े के ढेर के साथ लगती झुग्गी में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से एक ही परिवार के सात लाेग जिंदा जल गए। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पहुँची। जहाँ कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से झुग्गी में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत से चीखाे-पुकार मच गई। सभी मृत्तक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। मृत्तकाें में परिवार के मुखिया दंपती सहित 5 बच्चों शामिल है।

मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52) बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8),चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीया सन्नी के रूप में हुई है। घटना में परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया जोकि रात अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था। राजेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है। उसके पिता सुरेश कुमार कबाड़ का काम करते थे। किसी ने नहीं साेचा था कि इतना बड़ा हादसा हाे जाएगा।

मामले की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल से डाक्टरों की टीम मौके पर पहुँचे। सूचना मिलते ही डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल पहुँचाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुँच गई है। गाैरतलब है कि गर्मी के माैसम में शहर में आग लगने की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!