Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कोविड-19 जिला मॉनीटरिंग समिति की बैठक का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कोविड-19 जिला मॉनीटरिंग समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद के जिला चिकित्सालय , सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय निगरानी समिति के समस्त सदस्यों द्वारा जनपद के चिकित्सालयों में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं /संसाधनों का अपने स्तर से स्वयं निरीक्षण कर उक्त सुविधाओं का सत्यापन करना भी सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील स्तर पर विभिन्न चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं / संसाधनों के सत्यापन हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार की अध्यक्षता में समिति गठित कर सत्यापन करवाते हुए शीघ्र रिपोर्ट जिला स्तरीय निगरानी समिति के समक्ष उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी तहसील स्तर पर गठित सत्यापन समिति द्वारा विभिन्न चिकित्सालयों में कोविड -19 के नियंत्रण एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं हेतु जनपद स्तर पर किये गये अभिनव प्रयासों तथा जनपद में चिकित्सीय सुविधाओं के सुदृढिकरण हेतु चिकित्सकों / संसाधनों की कमी के सम्बन्ध में किये गये कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट समिति के समक्ष उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।

जिला मॉनीटरिंग समिति बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री दुर्गा शर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, मुख्यचिकित्साधिकारी के०एस० चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅo विपुल कुमार विश्वास, आंमत्रित सदस्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 हरेन्द्र कुमार यादव, अध्यक्ष बार ऐशोसिएशन महावीर प्रसाद भट्ट उपस्थित थे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!