Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड

गेहूं की ठूंठ जलाने को लगाई आग बनी काल, जिंदा जला युवक; डेढ़ दर्जन घर राख

खटीमा, उधमसिंह नगर : सुदूरवर्ती सांसद आदर्श गांव बग्घा चौवन में भीषण अग्निकांड में युवक जिंदा जल गया। इसके अलावा डेढ़ दर्जन घर व नौ मवेशी भी आग की भेंट चढ़ गए। अग्निकांड में दस लाख की नकदी, घरेलू सामान समेत 50 लाख से अधिक की संपत्ति राख हो गई।

तहसील मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर सुरई रेंज के घने जंगलों के बीच बग्घा चौवन गांव में किसी ग्रामीण ने गेहूं की ठूंठ (नलई) जलाने के लिए खेतों में आग लगाई थी। देर शाम अंधड़ की वजह से आग एक घर से दूसरे घर में फैलते हुए दर्जनों झालों तक जा पहुंची। इसके बाद गांव में हो-हल्ला मच गया।

ग्रामीण अपने-अपने घरों से कीमती सामान बचाने व आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। इसी दौरान गांव के सुरेश प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र पीटर झाले में लगी आग के बीच चौतरफा घिर गया। भारी शोरगुल के बीच उसकी चीख सुनाई नहीं दी और वह जिंदा जल गया। इसके अलावा सुरेश के घर में रखी 20 हजार रुपये, जेवरात, बर्तन, राशन व गोशाला में बंधी पांच बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गई।

सूचना पर देर रात एसडीएम विजयनाथ शुक्ल गांव पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड से नुकसान की जानकारी ले राजस्व कर्मियों को आंकलन करने के निर्देश दिए।

अग्निकांड से प्रभावित लोगों में रेखा प्रसाद, बाली प्रसाद, सुरेश प्रसाद, ओमनाथ, जय प्रकाश, महेंद्र, राकेश, संत कुमार, गणेश, मंगल सिंह, मोतिया देवी, देवेंद्र सिंह व बिशन शामिल हैं। इन सभी लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!