Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान पर आज हो सकता बड़ा फैसला

  • राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हरीश रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, शनिवार, नई दिल्‍ली। पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान में आज बड़ा फैसला हो सकता है। पंजाब मेें सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चार मंत्रियों और करीब दो दर्जन विधायकों बगावत के बीच पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत पार्टी के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं। रावत ने शुक्रवार को पार्टी की कार्यवाहक राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पंजाब कांग्रेस की हालत के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी थी।

इसके साथ ही हरीश रावत ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का विरोध करने वाले मंत्रियों और विधायकों के बारे में पत्रकारों से कहा कि इस मामले में बगावत जैसी कोई बात नहीं हैं। ये सभी (विरोध करने वाले नेता) बेहद नम्र और शालीन हैं। उनको बागी कहना गलत है।

उत्‍तराखंड में भी 2022 में विधानसभा चुनाव‍ होने के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बने रहने के बारे में पूछे जाने पर हरीश रावत ने कहा कि यदि आलाकमान का आदेश हुआ तो मैं निश्चित तौर पर इसे निभाऊंगा। पार्टी आलाकमान की ओर से जाे भी जिम्‍मेदारी दी जाएगी उसे मैं निभाऊंगा।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी से हरीश रावत की मुलाकात पंजाब कांग्रेस के नजरिये से बेहद अहम है। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा आलाकमान को ईंट से ईंट बजाने की धमकी वाले वीडियाे का मुद्दा भी रावत और राहुल गांधी की बैठक में उठेगा।

उधर जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले दिल्‍ली गए तीन बागी मंत्री भी आलाकमान से मिलने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन उनको न तो राहुल गांधी और न ही साेनिया गांधी से मिलने का समय दिया जा रहा है। दूसरी ओर, बताया जाता है कि सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के करीबी बागी खेमे में नजर आए विधायकों से संपर्क कर अपने पाले में लाने की कोशिशों में जुटे हैं।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का खेमा दो दिन पहले अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर चुका है और डिनर में 58 विधायकों के जुटने से पूरे मामले में आश्‍वस्‍त नजर आ रहा है। कल शाम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल से भी मुलाकात की थी।

बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के चार मंत्रियोंं तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर‍ सिंह रंधावा , सुखबिंदर सिंह सरकारिया और चरणजीत सिंह चन्‍नी सहित करीब दो दर्जन विधायकों ने बैठक कर सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत कर दी थी। ये नेता पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे के माने जाते हैं। इन नेताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ भी बैठक की। इसके बाद सिद्धू ने कहा कि पूरे मामले से आलाकमान को अवगत कराएंगे।

तीन दिन पहले पांच से सात नेता देहरादून पहुंचे और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत से मिले। बताया जाता ह‍ै कि वहां उन्‍होंने रावत को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देने के साथ ही सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह में विश्‍वास न होने की बात कही और उनको बदलने की मांग की। मुलाकात के बाद हरीश रावत ने असंतुष्‍ट नेताओं और नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे को झटका दे दिया और साफ कहा कि पंजाब में 2022 का विधानसभा चुनाव कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व में ही लड़ा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!