Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जनपद के भ्रमण पर हेतु पहुँचा गढ़वाल मंडल की सर्वश्रेष्ठ आशा व आशा फेसिलिटेटर का 30 सदस्यीय दल

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 फ़रवरी 2023, मंगलवार, रुद्रप्रयाग। गढ़वाल मंडल की सर्वश्रेष्ठ आशा व आशा फेसिलिटेटर का 30 सदस्यीय दल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जनपद के बेहतर स्वास्थ्य सूचकांकों की आधार तकनीक से रू-ब-रू होने मंगलवार को जनपद के भ्रमण पर पहुँचा। पाँच दिवसीय भ्रमण के तहत यह दल अपने जनपद में स्वास्थ्य सूचकांक को सुधारने की दिशा में जनपद रुद्रप्रयाग में आशा के माध्यम से अपनाई गई तकनीक या कौशल का अध्ययन कर उससे अपनी समझ विकसित करेगा।

एक्सपोज विजिट के तहत क्षेत्र में रवाना होने से पूर्व आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० एचसीएस मर्तोलिया ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य सूचकांक के आंकलन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जनपद रूद्रप्रयाग को गढवाल मंडल के एक्सपोजर विजिट के लिए चुना गया। बताया गया कि एक्सपोजर विजिट में गढवाल मंडल के प्रत्येक जनपद से 02 सर्वश्रेष्ठ आशा व एक आशा फेसिलिटेटर को इस भ्रमण हेतु चुना गया है।

भ्रमण दल में शामिल राज्य समन्वयक आशा कार्यक्रम सूरज सिंह तोमर ने बताया कि 5 दिवसीय भ्रमण के तहत मातृत्व स्वास्थ्य के अंतर्गत एएनसी, बर्थ प्लान, संस्थागत प्रसव, मातृ मृत्यु सूचना, शिशु स्वास्थ्य के अंतर्गत एचबीएनसी एचबीवाईसी, शिशु मृत्यु सूचना, टीकाकरण, महिला व पुरुष नसबंदी, दो बच्चों के जन्म के उपरांत स्थाई नियोजन, अंतरा इंजेक्शन के अलावा प्रत्येक छह माह में घरों का सर्वे करना, प्रतिमाह जन्म व मृत्यु का रिकाॅर्ड प्रतिमाह गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करना, टीकाकरण की सूची तैयार करना, लक्ष्य दम्पति की सूची को अपडेट करना, ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक आयोजन आदि नियमित गतिविधियों को लेकर जानकारी प्राप्त की जाएगी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भ्रमण किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० विमल सिंह गुसांई, डाॅ० आशुतोष, डीपीएम हिमांशु नौटियाल, डीसीएम रुद्रप्रयाग हेमलता गैरोला, डीसीएम चमोली नरेश देवराड़ी, डीसीएम उत्तरकाशी सीमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!