ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी शुभकामनायें

आकश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च, 2022, बुधवार, चंडीगढ़। भगवंत मान ने पंजाब के नए सीएम की शपथ ले ली है। विभन्न राजनीतिक दलों ने भगवंत मान को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवंत मान को सीएम पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी। कहा कि पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। केजरीवाल ने लिखा कि उन्हें विश्वास है कि मान के नेतृत्व में पंजाब में खुशहाली लौटेगी। खूब तरक्की होगी। लोगों की समस्याओं का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भगवान आपके साथ है। पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नए नजरिये की फसल ख़ूब लहलहाएगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.