Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ग्राफिक एरा में 9/11 आतंकवादी हमले की फोटो प्रदर्शनी में पहुँचे महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 9/11 आतंकवादी हमले के दौरान खींची हुई फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे।

अंतर्राष्ट्रीय खेल फोटोजर्नलिस्ट कमल शर्मा की खींची इन तस्वीरों की सराहना करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्म एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि एक फोटोग्राफर के तौर पर अपनी जान की परवाह न करते हुए इन्होंने ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर उस दर्दनाक आंतकवादी हादसे को अपने लेंस में कैद किया। उस भयानक हादसे में डरे, भागते हुए और फोन पर अपने परिजनों से बातचीत करते हुए लोगों की तस्वीरें हमें खौफनाक मंजर की याद दिलाती है।

कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि अमेरिका जैसा देश कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था कि उनके देश पर कोई आतंकवादी हमला हो सकता है।

कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि इस हादसे से सबक लेते हुए दुनिया के देश आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट खड़े हुए, कमल शर्मा की खींची हुई यह तस्वीरें एक संग्रहालय की तरह है, यह तस्वीरें आतंकवाद के क्रूरतम और भयावह परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करती है।
ग्राफिक एरा मैनेजमेंट की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती राखी घनशाला ने स्मृति चिन्ह देकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत किया साथ ही ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ आरके शर्मा ने विश्वविद्यालय के फैशन विभाग की उत्तराखंडी कैप भी भेंट की
डायरेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर ग्राफिक एरा प्रोफेसर सुभाष गुप्ता ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने दूसरी बार देश के टॉप 100 यूनिवर्सिटीज में अपनी जगह बनाई है।

इस सात दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और अंग्रेजी दैनिक गढ़वाल पोस्ट मिलकर कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष विक्रम रौतेला ने किया।

इस मौके पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की प्रो वीसी डॉ ज्योति छाबड़ा, गढ़वाल पोस्ट के वरिष्ठ पत्रकार अमर प्रताप सिंह, रजिस्टार कैप्टन हिमांशु धूलिया आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!