Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँ

8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को अगले दो माह तक राशन कार्ड के बिना भी मिलेगा मुफ्त अनाज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करीब 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को अगले दो माह तक निशुल्क अनाज देने की गुरुवार को घोषणा की। 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज से जुड़ी जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे आठ करोड़ प्रवासी श्रमिकों को अगले दो माह तक मुफ्त में अनाज दिया जाएगा, जिनके पास किसी तरह का राशन कार्ड नहीं है। इस स्कीम के तहत राशन कार्ड नहीं होने पर भी श्रमिकों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अनाज और प्रति परिवार एक किलोग्राम चना प्रति माह के हिसाब से दिया जाएगा। यह मदद अगले दो माह तक दी जाएगी।

सीतारमण ने जानकारी दी कि (जन वितरण प्रणाली) PDS राशन कार्ड को पोर्टेबल बनाया जाएगा। इससे प्रवासी मजदूर अपने राशन कार्ड का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में भी राशन लेने के लिए कर सकेंगे। इससे अगस्त तक 23 राज्यों में 67 करोड़ लाभार्थियों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मार्च, 2021 तक ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ के दायरे में 100 फीसद PDS कार्ड होल्डर्स आ जाएंगे।

Twitter पर छबि देखें
Twitter पर छबि देखें

वित्त मंत्री ने अपने संवाददाता सम्मेलन के दौरान रेहड़ी पटरी वालों के लिए भी विशेष एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार एक महीने के भीतर एक स्कीम को लागू करने जा रही है, जिसके तहत रेहड़ी-पटरी वाले 10,000 रुपये तक का लोन ले सकेंगे। इस मद में सरकार ने 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके अलावा डिजिटल भुगतान की सुविधा देने वाले स्ट्रीट-वेंडर्स को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!