Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

दून में 74 अतिक्रमण ध्वस्त, टास्क फोर्स को लोगों ने घेरा

देहरादून: हाईकोर्ट के आदेश पर दून में अतिक्रमण के खिलाफ टास्क फोर्स का अभियान जारी है। इस दौरान 74 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। वहीं, जीएमएस रोड पर नोटिस देने गई टास्क फोर्स की टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इस दौरान टीम से अभद्रता भी की गई।

अभियान के तहत टास्क फोर्स ने छह नंबर पुलिया से फव्वारा चौक तक 74 अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस दौरान शहर के चार जोन में 134 नए अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए। आवासीय भवनों में व्यवसायिक गतिविधि चलाने पर 27 लोगों को एमडीडीए ने सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए।

इसके अलावा बल्लूपुर से कैंट थाना, कचहरी परिसर, मोथरोवाला रोड, बंजारावाला रोड पर 134 नए अतिक्रमण चिह्नित किए गए। शहर में अब तक 5615 अतिक्रमण पर लाल निशान और 3121 ध्वस्त किए जा चुके हैं। जबकि 108 भवनों में सीलिंग की कार्रवाई की जा चुकी है।

छह नंबर पुलिया क्षेत्र में एसडीएम चकराता बृजेश तिवारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम तिवारी ने कहा कि अतिक्रमण हटने के बाद यहां सड़क डेढ़ से दो मीटर चौड़ी हो गई।

टास्क फोर्स के साथ अभद्रता पर मुकदमे के आदेश

जीएमएस रोड पर नोटिस देने गई टास्क फोर्स की टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। पुलिस के न होने पर लोग धक्का-मुक्की पर उतर आए। इस दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की।

अपर मुख्य सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एमडीडीए के सचिव को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में जुटी टास्क फोर्स के साथ पुलिस फोर्स की कमी खलने लगी है। सोमवार को जीएमएस रोड पर आवासीय भवनों में व्यवसायिक गतिविधि चलाने वालों को नोटिस देने गई एमडीडीए की टीम का लोगों ने जमकर विरोध किया।

इस दौरान कुछ लोग टीम के साथ धक्का-मुक्की पर उतर आए। पुलिस फोर्स न होने पर लोग मारपीट और गाली-गलौच करने लगे। हालांकि, टीम ने आधे नोटिस देने के बाद कार्रवाई बंद कर मौके से जाना उचित समझा।

मामले की जानकारी अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश को लगी तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि ऐसे में मामलों में तत्काल मुकदमे की कार्रवाई की जाए।

एमडीडीए के सचिव पीसी दुमका को कहा कि बदसलूकी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसकी रिपोर्ट भी अपर मुख्य सचिव ने तलब की है। इसके अलावा शहर में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!