Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
खेल-जगतताज़ा खबरें

69वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप 2020-21आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मार्च 2021, सोमवार, भुवनेश्वर। 69वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष और महिला) चैम्पियनशिप 2020-21 का उद्घाटन, बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम, के.आई.आई.टी. डीम्ड विश्वविद्यालय में 5 मार्च को आयोजित किया गया। इस उद्घाटन समारोह में तुषारकांति बेहरा मंत्री, खेल और युवा सेवाएँ एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, ओडिशा सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अनिल चैधरी, महासचिव, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वी.एफ.आई.)य रथिन रॉय चैधरी, सीनियर वॉइस प्रेसिडेन्ट, वी.एफ.आई. और कन्ट्रोल कमेटी के चेयरमैनय डॉ. अच्युत सामंत, माननीय सांसद, कंधमाल, प्रेसिडेन्ट, वी.एफ.आई. और संस्थापक, के.आई.आई.टी. एवं के.आई.एस.एस.य प्रो. सस्मिता सामंत, आर्गेनाइजिंग प्रेसिडेन्ट एवं प्रो-वॉइस चांसलर, के.आई.आई.टी. डीम्ड विश्वविद्यालयय प्रो एच. के. मोहंती, वॉइस चांसलर, के.आई.आई.टी. डीम्ड यूनीवर्सिटी, अतिथि के रूप में शामिल हुए और इस अवसर पर शोभा बढ़ाए। डॉ. ए. सामंता ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की, जबकि डॉ. गगनेन्दु दाश, सचिव आर्गेनाइजिंग कमेटी, एसोसिएट ज्वाइन्ट सेक्रेटरी, वी.एफ.आई., आनरेरी ज्वाइन्ट सेक्रेटरी, ओडिशा वॉलीबॉल एसोसिएशन और डाइरेक्टर, स्पोर्ट्स, के.आई.आई.टी. एवं के.आई.एस.एस. ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्ताव पारित किया।
बीजू पटनायक की 105वीं जयन्ती के अवसर पर दिवंगत बीजू बाबू को पुष्पाजंलि देने के उपरान्त इस समारोह का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के वॉलीबॉल संघों के अध्यक्ष और महासचित भी उपस्थित थे। भारतीय वॉलीबॉल के इतिहास में पहली बार, ओडिशा ने एक राज्य के रूप में पिछले साल 68वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप का सफलतापूर्वक संचालन करने के बाद लगातार सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप की मेजबानी की। साथ ही पहली बार सभी मैच इन्डोर कोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के साथ खेले जाएंगे। सभी मैच बीजू पटनायक इन्डोर स्टेडियम में ओडिशा राज्य सरकार के कोविड गाइडलाइन्स के अनुसार ही खेले जाएंगे। ओडिशा को एक राज्य के रूप में चार वॉलीबॉल नेशनल चैम्पियनशिप – 36वीं जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2009, 41वीं नेशनल सब-जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2019, 68वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप 2019-20 और अब वर्तमान 69वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप 2020-21 आवंटित किये गये हैं। चारों टूर्नामेंट के.आई.आई.टी. परिसर में आयोजित किए गए हैं। इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के 1200 से अधिक पुरुष और महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहली बार केन्द्र शासित प्रदेश, लद्दाख की टीम, वी.एफ.आई. के प्रेसिडेन्ट की उचित अनुमति के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। कई अर्जुन अवार्डी और अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी इस चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। आगामी एशियाई चैंपियनशिप और अन्य अंतर्राष्ट्रीय बैठकों के लिए भारतीय वॉलीबॉल टीम का चयन इस चैम्पियनशिप के माध्यम से किया जाएगा। भारतीय वालीबॉल पुरुष टीम की चयन समिति में श्री जी. ई. श्रीधरन, द्रोणाचार्य अवार्डी, अर्जुन अवार्डी और भारतीय वॉलीबॉल टीम के वर्तमान कोचय डॉ. दलेल सिंह, अर्जुन अवार्डी और श्री जागीर सिंह रंधावा शामिल हैं। भारतीय वॉलीबॉल महिला टीम के लिए चयन समिति में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एस.ए.आई.) के अजय जांगरा, दलजीत सिंह और भारतीय वॉलीबॉल टीम की वर्तमान कोच, वैशाली फडतारे शामिल हैं। प्रकाश रॉय और ए. रामना राव, द्रोणाचार्य अवार्डी और अर्जुन अवार्डी दोनों चयन समितियों के समन्वयक होंगे। उद्घाटन मैच, ओडिशा और मध्य प्रदेश के बीच पुरुष वर्ग में और ओडिशा बनाम राजस्थान महिला वर्ग में आयोजित किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!