Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डस्वास्थ

रैंडम कोरोना जाँच किये जाने हेतु जनपद नैनीताल में सैम्पल कलैक्शन के लिये 5 सेन्टर बनाये गए हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 17 मई 2020, नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशानुसार जनपद में आये प्रवासियों का रैंडम कोरोना जाँच किये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भारती राणा ने स्वास्थ्य विभाग की सैम्पल कलेक्शन टीमों की तैनाती करते हुए, जनपद में सैम्पल लिये जाने हेतु 5 कलैक्शन सेन्टर बनाये हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भारती राणा ने बताया कि बेतालघाट, सुयालबाडी, गरमपानी क्षेत्र में आये प्रवासियों की लाइन लिस्टिंग एवं सैम्पल लेने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी को कलैक्शन सेन्टर बनाया है। इसी तरह भवाली, भीमताल व रामगढ क्षेत्रों का कलैक्शन सेन्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवाली, पदमपुरी, ओखलकांडा क्षेत्र के प्रवासियों हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुरी, कालाढूगी,कोटाबाग, बैलपड़ाव के प्रवासियों हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालाढूगी व मोटाहल्दू, लालकुआं, बिन्दुखत्ता क्षेत्र में आये प्रवासियों की लाईन लिस्टिंग एवं कोरोना सैम्पल लेने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटाहल्दू को कलैक्शन सेन्टर बनाया गया है। जहाँ पर स्वास्थ्य टीमें तैनात कर दी गई हैं ताकि बाहर से आये कोरेन्टीन व्यक्ति के सैम्पल उनके क्षेत्रों में ही लिये जा सकें, ताकि उन्हें  दूर न जाना पड़े।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि जनपद में आये प्रवासियों का 5 प्रतिशत लोगों का रेंडम सैम्पलिग किये जांए तथा 65 वर्ष व उससे अधिक आयु वाले प्रवासियों का शतप्रतिशत कोरोना सैम्पलिंग की जाए। उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्र की आईआरटी की टीम (एसडीएम, सीओ, एसीएमओ, एमओआईसी) को तैनात रहने के निर्देश दिये है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!